लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी आलिया भट्ट की Sadak 2, सोशल मीडिया पर उठी फिल्म के Boycott की मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2020 09:31 IST

Sadak 2 का पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद भी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और महेश भट्ट को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म निर्देशक महेश भट्ट की अगली फिल्म सड़क 2 की रिलीज डेट तय हो गई है।फिल्म को 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की अगली फिल्म सड़क 2 की रिलीज डेट तय हो गई है। फिल्म को 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। काफी लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही थीं। फिल्म का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे थे। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी संजय दत्त और पूजा भट्ट ने लीड रोल निभाया था। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी सालों बाद दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आएगी। 

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे ने जोर पकड़ रखा है। हर तरफ नेपोटिज्म को लेकर बहस जारी है। सोशल मीडिया पर हर तरफ स्टार किड्स की फिल्म ना देखने को लेकर बातें कही जा रही हैं। अब जब आलिया भट्ट, महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी हैं और उनका पूरा परिवार फिल्मी बैकग्राउंड से है तो वह भी स्टार किड्स की लिस्ट में आती हैं। जिसके चलते उनकी आगामी फिल्म सड़क 2 (Sadak 2) विवादों में घिरी हुई है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद भी आलिया भट्ट और महेश भट्ट को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। कई यूजर्स ने फिल्म को 2020 का अगला डिजास्टर बताते हुए फिल्म के बॉयकॉट की बात कही थी और अभी भी सोशल मीडिया पर ऐसे ही रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

सड़क 2 का पोस्टर हुआ रिलीज

गुरुवार को फिल्म क्रिटिक और एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि.. 'फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है, संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ये फिल्म 28 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होगी। वहीं महेश भट्ट आखिरी निर्देशित फिल्म कारतूस 1999 में रिलीज हुई थी। ऐसे में वह 21 साल बाद किसी फिल्म को लेकर आ रहे हैं। 

आलिया भट्ट भी होंगी फिल्म का अहम हिस्सा

फिल्म में महेश भट्ट की दूसरी बेटी आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के भी खास किरदार हैं। फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ ही सड़क 2 का नया पोस्टर पर जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद से फैंस के अंदर फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है। 

टॅग्स :आलिया भट्टमहेश भट्टआदित्य रॉय कपूरसंजय दत्तपूजा भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?