छुट्टियां मना रहे हैं रोमांटिक कपल रणबीर-आलिया, लवबर्ड की देखें खास फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 6, 2019 11:28 AM2019-09-06T11:28:57+5:302019-09-06T11:29:31+5:30

रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फोटो में दोनों अपनी छट्टी के मजे लेते नजर आ रहे हैं।

alia bhatt and ranbir kapoor enjoy kenya | छुट्टियां मना रहे हैं रोमांटिक कपल रणबीर-आलिया, लवबर्ड की देखें खास फोटो

छुट्टियां मना रहे हैं रोमांटिक कपल रणबीर-आलिया, लवबर्ड की देखें खास फोटो

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अफेयर की खबरें इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। हाल ही में दोनों मुकेश अंबानी के घर गणेशत्सव में नजर आए थे। दोनों ने यहां साथ में जमकर पोज दिए थे। अब खबरों की मानें तो इन दिनों दोनों छुट्टी पर निकल गए हैं।

कहा जा रहा है कि ये लव कपल केन्या पहुंच गया है। इनके साथ की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ये फोटो फैंस के बीच छा गई हैं। इमसे एक फोटो को आलिया ने भी शेयर किया है।

वायरल हो रही फोटो में रणबीर और आलिया एक साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दम कूल लुक में नजर आ रहे हैं।आलिया भट्ट जहां कैमरे से तस्वीरें क्लिक कर रही हैं वहीं रणबीर कपूर दूरबीन से खूबसूरत नजारे का लुफ्त उठा रहे हैं। ये फोटो फैंस के बीच आते ही तेजी से छा गई है।

शादी की फोटो वायरल हो रही

हाल ही में दोनो की एक खास फोटो फैंस के द्वारा वायरल की गई। इस फोटो में रणबीर आलिया वेडिंग के लुक में नजर आ रहे थे। दोनों दूल्हा दुल्हन की तरह से नजर आ रहे थे। ये फोटो फेक थी। फोटो शेयर करते हुए फैंस ने लिखा कि वह दोनों की शादी की इंतजार अब नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं, रणबीर और आलिया की शादी का कयास भी खूब  लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर के आते ही दोनों की शादी फिक्स हो जाएगी। दोनों की शादी के लिए परिवारवाले राजी हैं। देखना होगा कि ये कपल शादी कब करता है।

Web Title: alia bhatt and ranbir kapoor enjoy kenya

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे