लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए आखिर सात फेरे कब लेंगे ये कपल

By अमित कुमार | Updated: August 27, 2020 06:55 IST

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को संजय दत्त के बांद्रा वाले घर से एक साथ बाहर निकलते देखा गया था। ये दोनों ही फैंस के पसंदीदा कपल बन चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया ने अपनी शादी का लहंगा डिजाइन करने के लिए सब्यसाची से संपर्क किया था।ऋषि कपूर के निधन के समय भी आलिया भट्ट ने रणबीर को पूरा सपोर्ट दिया था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें पिछले कुछ सालों में अक्सर आती रही हैं। हर बार शादी की नई डेट रिवील होती है। पहले कहा जा रहा था कि इस कपल की शादी दिसंबर 2020 में होने वाली है। लेकिन अब जब दिसंबर आने को कुछ ही महीने बचे हैं, नई खबर आ गई कि रणबीर और आलिया की शादी अगले साल तक टल गई है। कहा जा रहा है कि इस कपल ने 2020 में शादी नहीं करने का फैसला किया है। 

दोनों अगले साल ही विवाह के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस साल शादी टालने की वजह कोरोना वायरस की महामारी नहीं बल्कि कपल के प्रोफेशनल कमिटमेंट्स हैं। आने वाले कुछ महीनों तक दोनों अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी रहने वाले हैं। इसलिए उन्होंने सीधे अगले साल 2021 में शादी करने का फैसला किया। 

'ब्रह्मास्त्र' में कर रहे हैं साथ काम 

खबर यह भी है कि आलिया ने अपनी शादी का लहंगा डिजाइन करने के लिए सब्यसाची से संपर्क किया था, लेकिन अब इसे होल्ड पर रख दिया गया है। रणबीर और आलिया पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम भी कर रहे हैं। इस फिल्म को इस साल दिसंबर में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से यह फिल्म भी अधर में लटकी हुई है।

एक-दूसरे को हमेशा सपोर्ट करते हैं यह कपल

ऋषि कपूर के निधन के समय भी आलिया भट्ट ने रणबीर को पूरा सपोर्ट दिया था। साल 2019 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिलेशनशिप में रहने की बात को कबूल भी चुके हैं। ऐसे में फैंस को बस इंतजार उनकी शादी का है। रणबीर-आलिया के रिश्ते को लेकर उनके घरवाले भी कई बार अपनी बात रख चुके हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?