लाइव न्यूज़ :

अली फजल ने किया शादी का ऐलान, अपने और ऋचा चड्ढा के बारे में की खुलकर बातचीत

By वैशाली कुमारी | Updated: October 1, 2021 19:26 IST

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अली फजल ने कहा कि हम दोनों को साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।

Open in App
ठळक मुद्दे अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा लंबे अरसे से रिलेशनशिप में हैंअली फजल ने कहा कि हम दोनों को साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा लंबे अरसे से रिलेशनशिप में हैं। उनके अफेयर की खबर बॉलीवुड गलियारों में जोर-शोर से फैली हुई है। काफी समय से फैंस उनकी शादी को लेकर कयास लगा रहे थे. ऐसे में अली फजल ने खुद ही अपने और ऋचा चड्ढा की शादी को लेकर कुछ हिंट अपने फैंस को दे दिया है। 

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अली फजल ने कहा कि आने वाले साल की शुरुआत में वह और ऋचा चड्ढा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि उन्होंने अभी कोई तारीख नहीं बताई है जिस दिन यह सेलिब्रेशन किया जाएगा। 

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अली फजल ने कहा कि हम दोनों को साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि रिचा अपने काम की वजह से काफी व्यस्त हैं लेकिन जब भी मौका मिलता है उस वक्त को भरपूर इंजॉय करते हैं। 

दरअसल रिचा चड्ढा और अली फजल की शादी पिछले साल होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस से उनकी शादी डीले हो गई और फिर अली फजल की मां का निधन हो गया था। मां के निधन पर अली फजल और ऋचा चड्ढा की बॉन्डिंग को खूब सराहा गया था। 

अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो रिचा चड्ढा आखिरी बार फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर में दिखाई दी थी। जल्द ही रिचा अपनी नई फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है में दिखाई देंगी। वही अली फजल विशाल भारद्वाज के फिल्म खुफिया में दिखाई देंगे।

टॅग्स :अली फजलऋचा चड्ढाबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!