लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच मिर्जापुर फेम अली फैजल ने की है फैंस से खास अपील, जानिए क्या कहा

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 22, 2021 10:49 IST

कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप देश में बढ़ता जा रहा है। सरकारी आकड़ों के अनुसार हर दिन करीब ढाई लाख से अधिक नए कोरोना केस सामने आ रहे है। ऐसे में अभिनेता अली फजल ने लोगों से खास अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देअली फजल की अपील- मास्क जरूर लगाएं, सरकार की मदद का इंतजार न करेंअली ने ट्वीट कर लोगों से कहा, 'दवाईयों और ऑक्सीजन की कमी हो रही है, इसलिए जमाखोरी न करें' अली ने कहा, हमारा सिस्टम हमारे अंदर पैनिक क्रिएट कर रहा है, योजनाओं की कमी ने मशीनरी को जाम कर दिया है

मुंबई: देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में कई लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अली फजल ने भी कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं । मिर्जापुर फेम अली फजल ने  लोगों से मास्क लगाने की अपील की और कहा कि किसी भी तरह की जमाखोरी से बचे क्योंकि हम एक साथ मिलकर ही इस चुनौती का सामना कर सकते है । 

अली फजल ने कोविड-19 पर किया किया ये ट्वीट

अली फजल ने ट्वीट कर लोगों से कहा कि वे मास्क जरूर लगाएं और किसी भी तरह की सरकारी मदद का इंतजार नहीं करें बल्कि एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा, 'मेरे अनुसार, हमारा सिस्टम हमारे अंदर पैनिक क्रिएट कर रहा है। इसलिए आप सर्तक रहें और अपने आपको शांत रखें, सरकारी मदद की प्रतिक्षा न करें। योजनाओं की कमी ने मशीनरी को जाम कर दिया है । 

अली फजल ने दवाईयों और ऑक्सीजन की कमी पर जताई चिंता

अली फजल ने कहा कि रोगियों के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं की कमी है और मांग बहुत ज्यादा है इसलिए किसी भी तरह की जमाखोरी न करें। उन्होंने कहा कि लगातार ऑक्सीजन की रिफिलिंग की जरूरत है। इस बीमारी से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं। इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का साथ दें। हम सभी मिलकर इस चुनौती से जीत सकते हैं । कृपया आप सभी धैर्य बनाए रखें ।

गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के 3 लाख से अधिक केस सामने आए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने केस एक दिन में सामने आए हैं। वहीं 2104 लोगों की मौत भी इस महामारी से पिछले 24 घंटे में हुई है। भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 84 हजार के पार हो गई है।

टॅग्स :अली फजलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?