लाइव न्यूज़ :

5 हजार से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है सूर्यवंशी, अक्षय का दिवाली पर होगा बड़ा धमाका

By अनिल शर्मा | Updated: November 3, 2021 11:22 IST

रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यवंशी को ग्लोबली 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। वहीं  भारत में इस फिल्म को  4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। खबर तो ये भी है कि बुधवार तक यह बढ़कर 4250 स्क्रीन्स भी हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के निर्माताओं को इसके सफल होने की काफी उम्मीदें हैं सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर अकेले ही रिलीज हो रही हैकुछ जगहों पर सूर्यवंशी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है

मुंबईः एक लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।  रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं अक्षय कुमार,अजय देवगन और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को सूर्यवंशी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यवंशी को ग्लोबली 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। वहीं  भारत में इस फिल्म को  4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। खबर तो ये भी है कि बुधवार तक यह बढ़कर 4250 स्क्रीन्स भी हो सकती हैं।

कोरोना में 70 फीसदी दर्शकों (कहीं कहीं 100 फीसदी)  के साथ सिनेमाघरों को खोले जाने के आदेश के बाद दर्शकों को बड़ी फिल्मों के रिलीज का इंतजार है। यही वजह है कि सूर्यवंशी को उन स्क्रीन्स पर भी रिलीज किया जा रहा है जहां हिंदी फिल्में रिलीज नहीं होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय-कैटरीना की सूर्यवंशी विदेश में 1250 स्क्रीन्स के साथ 1000 प्रिंट्स में रिलीज होगी। 

फिल्म के निर्माताओं को इसके सफल होने की काफी उम्मीदें हैं क्योंकि सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर अकेले ही रिलीज हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 10-12 करोड़ तक कमा सकती है। उम्मीद इसलिए भी है कि क्योंकि अभी सूर्यवंशी की रिलीज में तीन दिन बाकि हैं और कुछ जगहों पर सूर्यवंशी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

 

टॅग्स :अक्षय कुमारअजय देवगनरणवीर सिंहरोहित शेट्टीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!