लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे साउथ की 'गद्धलाकोंडा गणेश' की कॉपी है, वरुण तेज के फैंस ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2022 08:39 IST

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे 18 मार्च को होली के मौके पर रिलीज की गई थी। फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की बच्चन पांडे को लोग वरुण तेज की गद्धलाकोंडा की कॉपी बता रहे हैंअक्षय कुमार की तुलना में वरुण तेज का मेकओवर और ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को बेहतर लगा

मुंबईः अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है अभी तक। वहीं अक्षय की अभिनय भी लोगों को रास नहीं आ रही है। इस बीच दक्षिण भारतीय अभिनेता वरुण तेज के फैंस इसे उनकी फिल्म की कॉपी बता रहे हैं। प्रसंशको ने नोटिस की बच्चन पांडे में अक्षय वरुण तेज की तेलुगु एक्शन-कॉमेडी 'गद्धलाकोंडा गणेश' की कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं।

बच्चन पांडे की रिलीज होते ही लोग इस बात की ओर ध्यान दिला रहे हैं कि किस तरह यह मनोरंजक फिल्म वरुण तेज स्टारर फिल्म का हिंदी रीमेक है और अब प्रसंशको ने उनके बीच तुरना करना भी शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वरुण के फैंस ऐसे कई पोस्टर बनाए हैं और बच्चन पांडे की तुलना वरुण तेज की फिल्म से की है। वरुण तेज के फैंस को उनका लुक, स्टाइल, स्वैग और उनकी अदाकारी अक्षय कुमार की तुलना में अधिक पसंद आई है।

देश भर में प्रशंसकों ने अपने पोस्ट और कमेन्ट के जरिए इस बात का जिक्र किया है कि किस तरह वरुण के स्वैग को पूरा करने में अक्षय असफल रहे हैं। अक्षय कुमार की तुलना में वरुण तेज का मेकओवर और ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को बेहतर लगा। हालांकि भूमिकाएं दोनों ही अभिनेताओं की एक जैसी थी परंतु वरुण की अदाकारी बहुत ही नेचुरल और वास्तविक, आत्मविश्वास से भरपूर थी, वहीं अक्षय की एक्टिंग लोगों को नाटकीय लगी।

फिल्म गद्धलाकोंडा गणेश के लिए वरुण ने कई रेव रिव्यू हासिल किए और फैंस को उनकी यह परफॉर्मेंस काफी पसंद भी आई। अपनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म के साथ वरुण ने फैंस के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ दी है।

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!