लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी में मदद के लिए अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना आए आगे, दिया 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 28, 2021 08:53 IST

अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने कोरोना वायरस महामारी में लोगों की मदद के लिए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने एक संस्था को लोगों की मदद के लिए दिए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्सट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारीअक्षय कुमार ने पहले भी लोगों की मदद के लिए डोनेट किए थे 1 करोड़

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी  के दौरान सभी अपने स्तर से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं । ऑक्सीजन और अन्य चीजों की आपूर्ति के लिए सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं । इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने एक संस्था को 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मदद की है ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके । 

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत अच्छी खबर है कि डॉ वर्णिका पटेल और डॉ गोविंद बंकानी दैविक फाउंडेशन को 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान दे रहे हैं। अक्षय कुमार और मैं भी अपनी तरफ से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मदद कर रहे हैं और अब हमारे पास कुल 220 हैं , लीड के लिए शुक्रिया । चलिए हम सब अपनी तरफ से  प्रयास करते हैं।'

अपनी तरफ से जो मदद बन सके जरूर करें- ट्विंकल

ट्विंकल खन्ना ने लोगों से आग्रह किया कि आपकी तरफ से जो  भी मदद बन सके , इस मुश्किल घड़ी में जरूर कीजिए। ट्विंकल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगता है कि पिछले कुछ हफ्तों मेरे परिवार के सदस्यों के बीमार पड़ने के कारण मैं काफी सीमित हो गई थी लेकिन मैंने ज्यादा समय के लिए अपने आपको सीमित नहीं रखा। मैं आप सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि अपने स्तर से आप जो मदद कर सकते हैं जरूर करें ताकि हम इस समय को जब याद करें तो  कह सकें कि यह सबसे बुरा था लेकिन इस समय हम सभी ने अपना बेस्ट दिया था। '

 आपको बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में राजनेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के एनजीओ को कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 1 करोड़ रूपये दिए थे । वर्कफ्रंट की बात करे तो अक्षय कुमार की  लिस्ट में अभी अतरंगी रे , राम सेतु और बेल बॉटम जैसी फिल्में  है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारट्विंकल खन्नाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?