लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन बोले विषय आधारित फिल्में पहले भी बनती थीं, मगर बस अब कमाई अच्छी करने लगी हैं

By भाषा | Updated: February 18, 2019 14:33 IST

अजय देवगन ने कहा कि पहले ये फिल्में कमाई नहीं कर पाती थीं। अब ये कमाई कर रही हैं। बस, यही फर्क है।

Open in App

अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि बॉलीवुड में विषय आधारित फिल्मों का चलन नया नहीं है। बस, फर्क इतना है कि ये फिल्में अब अच्छी कमाई करने लगी हैं।

निर्माता निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म ‘जख्म’ का उदाहरण देते हुए अजय ने कहा, ‘‘ हमने बहुत पहले फिल्म ‘जख्म’ बनाई थी। प्रकाश झा लंबे समय से ऐसी फिल्में बना रहे हैं। हर बार वे कहते हैं कि विषय में बदलाव आया है। पर मुझे समझ नहीं आता कि इस पर बात ही क्यों करें। ऐसी फिल्मों ने मल्टीप्लेक्सेस के आने के बाद अच्छी कमाई करना शुरू किया है।’’ 

अजय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ पहले ये फिल्में कमाई नहीं कर पाती थीं। अब ये कमाई कर रही हैं। बस, यही फर्क है। चीजें वैसी ही चल रही हैं। आप यह फैसला नहीं कर सकते कि ‘मुझे बदलना है’ या ‘चीजों को बदलने की जरूरत है’ ।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ दर्शक वर्ग बदल रहा है तो आपको भी समय के साथ बदलना होगा। आज मेरी बेटी का सोचने का तरीका बिल्कुल अलग है। मैं उसकी सोच से कुछ सीखने की कोशिश करता हूं।’’ 

अभिनेता ने कहा, ‘‘ मैं लोगों की मानसिकता और सोचने के तरीके को समझने तथा उससे सीखने की कोशिश करता हूं। भावनाएं एक हैं लेकिन उनका और हमारा उसे जाहिर करने का तरीका अलग है। हमें इसे सिनेमा और स्वयं के लिए सीखने की जरूरत है।’

टॅग्स :अजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस