Raid Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, इतने करोड़ की हुई कमाई

By पल्लवी कुमारी | Published: March 24, 2018 02:55 AM2018-03-24T02:55:37+5:302018-03-24T02:57:29+5:30

फिल्म उत्तर प्रदेश के 1981 के रेड पर बनी है। यह फिल्म किसी हाई प्रोफाइल रेड के प्रॉसेस को बहुत करीब से पकड़ती है। 

Ajay devgan Raid Box Office Week Collection, second highest Week one of 2018 | Raid Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, इतने करोड़ की हुई कमाई

Raid Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, इतने करोड़ की हुई कमाई

मुंबई, 23 मार्च; बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने एक हफ्ते में 63 करोड़ के ऊपर कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।  फिल्म को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलोग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड क्रिटिक तरण आदर्श के ट्वीट कर बताया कि गुरुवार 22 मार्च तक रेड ने 63.05 करोड़ रुपए की कमाई की है। रेड ने रिलीज के दिन  शुक्रवार को 10.04 करोड़ की कमाई थी। शनिवार को 13.86 करोड़ तो रविवार को 17.11 करोड़ की। वीकेंड के बाद सोमवार को भी फिल्म ने बेहतर कमाई करते हुए 6.26 करो़ड़, मंगलवार को 5.76 करोड़़, बुधवार को 5.36 करोड़ और शुकव्रार को 4.26 करोड़ रुपए की कमाई की है। 



 

यह भी पढ़ें- Raid मूवी रिव्यूः सौरभ शुक्ला और रितेश शाह के कंधों पर सवार भारत की सबसे बड़ी 'रेड'

तरण आदर्श ने यह भी बताया कि यह इस साल की अब तक वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। पहली फिल्म पद्मावत है।  तरण ने बताया कि फिल्म दूसरे वीकेंड में भी कमाई में अच्छा इजाफा कर सकती है। फिल्म ने घरेलू मार्केट में 58.39 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में अजय के साथ इलियाना डिक्रूज हैं। फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म उत्तर प्रदेश के 1981 के रेड पर बनी है। यह फिल्म किसी हाई प्रोफाइल रेड के प्रॉसेस को बहुत करीब से पकड़ती है। 

English summary :
Raid Movie Box Office Collection Day 5: Bollywood actor Ajay Devgn's 'Red' box movie released on screen last week. The film had its opening from 10 crores. Read the full story to know about Raid Movie Weekend Box Office Collection, Movie Raid weekend Box Office Collection, Raid Movie first week collection, raid movie weekend collection, Ajay devgn movie raid collection


Web Title: Ajay devgan Raid Box Office Week Collection, second highest Week one of 2018

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे