बेटी अराध्या को पोज देना सिखा रही हैं मां एश्वर्या राय बच्चन, वायरल हो रहा है आकाश-श्लोका के रिसेप्शन का ये वीडियो
By मेघना वर्मा | Published: March 11, 2019 01:05 PM2019-03-11T13:05:24+5:302019-03-11T13:05:24+5:30
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में एश्वर्या राय पिंक कलर के हैवी लहंगे में पहुंची थीं। जरी के वर्क का ये डिजाइनर लहंगा उनपर खूब फब रहा था। वहीं अभिषेक बच्चन ने ब्लैक करल का सूट पहना था। बेटी अराध्या ने भी पिंक कलर की खूबसूरत फ्रॉक में दिख रही हैं।
मिस वर्ल्ड और बच्चन खानदान की बहू एश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का हर कोई कायल हैं। पब्लिक इंवेट्स में उनके जैसा फोट पोज कोई नहीं दे सकता। एश्वर्या जिस भी पोज और एंगल से फोटो खिंचाए वो स्टनिंग ही लगती हैं। फोटो खिंचाने का यही हुनर अब वो अपनी बेटी अराध्या को भी सिखा रही हैं। जी हां आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची एश्वर्या बेटी अराध्या को पोज देना किखा रही हैं।
मीडिया के सामने आते ही अराध्या बच्चन फोटोग्राफर्स का शोर सुनकर कंन्फ्यूज हो गईं। कोई उन्हें राइट देखने को कहता तो कोई लेफ्ट। ऐसे में अराध्या जल्दबाजी में अपना सिर हिलाने लगती हैं। उसी समय एश्वर्या अराध्या को देखती हैं और उनसे कहती हैं कि पहले एक तरफ देखो फिर सेंटर में और अब दूसरी तरफ। रिसेप्शन के पहले शादी में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब अराध्या कंफ्यूज हो गईं और एश्वर्या उन्हें पोज देना सिखा रही थीं।
पिंक और ब्लैक का कॉम्बिनेशन
रिसेप्शन में एश्वर्या राय पिंक कलर के हैवी लहंगे में पहुंची थीं। जरी के वर्क का ये डिजाइनर लहंगा उनपर खूब फब रहा था। वहीं अभिषेक बच्चन ने ब्लैक करल का सूट पहना था। बेटी अराध्या ने भी पिंक कलर की खूबसूरत फ्रॉक में दिख रही हैं।
ट्रोल हो गई हैं एश्वर्या
इसी वीडियो को लेकर एश्वर्या ट्रोल हो गई हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज को लोग शेयर कर रहे हैं। वहीं एश्वर्या को बेटी अराध्या को पोज देना सिखाना लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।