ऐश्वर्या राय का ये फोटोशूट देख आपको भी हो जाएगा यकीन, दिलों पर राज करना ही है इनका काम
By पल्लवी कुमारी | Published: April 3, 2018 04:43 PM2018-04-03T16:43:36+5:302018-04-03T16:43:36+5:30
वोग मैगजीन के लिए ऐश्वर्या राय ने तो कई बार शूट करवाया है। लेकिन यह पहला मौका है जब वो किसी विदेशी सिंगर के साथ नजर आई हैं।
मुंबई, 3 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में वह एक्टर और रैपर फेरल विलियम्स के साथ दिख रही है। वोग मैगजीन के कवर पेज पर छाए दोनों सेलेब्रिटी के अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वोग के मैगजीन पर तस्वीर की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या लाइट स्काई ब्लू कलर की फ्रिल ड्रेस में दिख रही है। वहीं, फेरल कलरफुल हुडी जैकेट पहने हुए हैं। उनके कपड़े होली के फेस्टिवल से इंस्पायर लग रहे हैं। इस कवर पेज पर ऐश्वर्या जिस अंदाज में दिख रही हैं वह देख आपको यकीन हो जाएगा कि वह दिलों पर राज करने के लिए ही बनी हैं।
ऐश्वर्या पहले भी कई मैगजीन के कवर के लिए फोटोशूट करा चुकी हैं। वोग मैगजीन के लिए भी ऐश्वर्या ने कई बार शूट करवाया है। लेकिन यह पहला मौका है जब वो किसी विदेशी सिंगर के साथ फोटोशूट करवा रही हैं।
ऐश्वर्या के काम की बात करें तो इन दिनों वह फन्ने खां की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य किरदार में होंगे।