लाइव न्यूज़ :

Deepfake: रश्मिका मंदाना के बाद कैटरीना हुईं डीपफेक का शिकार, 'टाइगर 3' का मॉर्फ्ड टॉवल सीन वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: November 7, 2023 15:21 IST

रश्मिका मंदाना का मॉर्फ्ड एलिवेटर वीडियो सामने आने के कुछ दिनों बाद, कैटरीना की एक संपादित छवि अब चर्चा का विषय बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे वायरल हो रही एडिटेड फोटो में कैटरीना प्लंजिंग नेकलाइन और मैचिंग बॉटम के साथ सफेद बिकनी टॉप पहने नजर आ रही हैं'टाइगर 3' के मूल दृश्य में कैटरीना एक हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल ली के साथ तौलिया पहने हुए लड़ाई में लगी हुई दिखाई देती है'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है

नई दिल्ली: अभिनेत्री कैटरीना कैफ डीपफेक तकनीक की नवीनतम शिकार बन गई हैं और 'टाइगर 3' में उनके तौलिया दृश्य की मॉर्फ्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। रश्मिका मंदाना का मॉर्फ्ड एलिवेटर वीडियो सामने आने के कुछ दिनों बाद, कैटरीना की एक संपादित छवि अब चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि 'डीपफेक' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए वीडियो अथवा इमेज वास्तविक लगते हैं। डीपफेक वीडियो/इमेज में, व्यक्ति को किसी और जैसा दिखाने के लिए उसके शरीर या चेहरे को डिजिटल रूप से हेरफेर किया जाता है।

कैटरीना कैफ की डीपफेक इमेज

'टाइगर 3' के मूल दृश्य में, जिसे निर्माताओं ने ट्रेलर में दिखाया था, कैटरीना एक हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल ली के साथ तौलिया पहने हुए लड़ाई में लगी हुई दिखाई देती है। अब वायरल हो रही एडिटेड फोटो में कैटरीना प्लंजिंग नेकलाइन और मैचिंग बॉटम के साथ सफेद बिकनी टॉप पहने नजर आ रही हैं।

फिल्म 'टाइगर 3' के बारे में 

'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 2017 में आई फिल्म टाइगर जिंदा है का सीक्वल है। टाइगर 3 को 'यूए' प्रमाणित किया गया है और इसकी अवधि 2 घंटे 33 मिनट है। सलमान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म में रेवती, रिधि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी भी हैं और कथित तौर पर ऋतिक रोशन और शाहरुख खान क्रमशः कबीर और पठान के रूप में कैमियो करेंगे।

टॅग्स :कैटरीना कैफरश्मिका मंदानासलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीमुझे बहुत दुख और तकलीफ?, मां के ऑडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?