आफताब शिवदासानी के घर गूंजी नन्हीं किलकारियां, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली झलक
By मनाली रस्तोगी | Published: August 2, 2020 07:50 AM2020-08-02T07:50:11+5:302020-08-02T07:50:11+5:30
बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासनी और उनकी पत्नी निन दोसांझ प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं।
बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) एक नन्हीं सी परी के पापा बने हैं। उनकी पत्नी निन दोसांझ ने शनिवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी के आने से कपल बेहद खुश है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। मालूम हो, साल 2014 में आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने शादी की थी, जोकि एक प्राइवेट सेरेमनी थी।
वहीं, पिता बनने के बाद एक्टर ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि, इसमें किसी का भी चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में बेटी के पैर दिखाई दे रहे हैं, जबकि निन और आफताब अपने हाथों से दिल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्वर्ग का एक थोड़ा सा हिस्सा धरती भेजा गया है। भगवान के आशीर्वाद से निन और मैं एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। हमे अभिभावक के तौर पर बेहद गौरवान्वित हैं। अब हमारी फैमिली बढ़कर तीन हो गई है।'
वहीं, आफताब शिवदासानी और निन दुसांज को लेकर ख़ास बात ये है कि दोनों ने साल 2017 में यानी अपनी शादी के तीन साल बाद श्रीलंका में छुट्टियों के दौरान एक बार फिर से भव्य तरीके से शादी की थी। दोनों के परिवार वालों के साथ-साथ कई करीबी दोस्त भी इस शादी में मौजूद थे। शादी का ये कार्यक्रम तकरीबन दो दिनों तक चला था। बाया दें, आफताब शिवदासानी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम कर चुके हैं।