लाइव न्यूज़ :

Hit 2 Trailer: 'हिट 2: द सेकेंड केस' के ट्रेलर में दिखी श्रद्धा हत्याकांड से मिलती जुलती कहानी, फिल्म में श्रद्धा के नाम का भी जिक्र! देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 14:21 IST

फिल्म का ट्रेलर एक कूल कॉप कृष्ण देव की यात्रा की एक झलक देता है, जिसका सामना एक भयानक केस से होता है। ट्रेलर में, केडी अपराधियों का मजाक उड़ाते हुए कहता हैं, "बर्डब्रेन्ड" और फिर वह उस केस की गुत्थी सुलझाने में जुट जाता है जिसने पूरे शरह का होश उड़ा रखा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में अदिवी शेष नजर आएंगे,जो फिल्म मेजर से अपना हिन्दी फिल्म डेब्यू कर चुके हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Hit 2 Trailer: श्रद्धा वालकर हत्याकांड से पूरा देश हिला हुआ है। महिला के 35 टुकड़े कर के उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था। अब इसी तरह की एक कहानी आपको स्क्रीन्स पर भी देखने मिलेगी जो इत्तेफाकन 'मेजर' फेम आदिवी शेष की लेटेस्ट फिल्म "हिट - द सेकेंड केस" के ट्रेलर से समानताएं रखती है। इस फिल्म में ठीक इसी तरह के अपराध को दर्शाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को एक साल पहले लिखा गया था। और ये महज एक इत्तेफाक ही है जो ये फिल्म इस हादसे के कुछ ही समय बाद रिलीज होने वाली है। यही नही फिल्म में श्रद्धा के नाम का भी जिक्र किया गया है जो लोगों को एक बार को सोचने पर भी मजबूर कर देगा लेकिन यह सिर्फ एक संयोग ही है।   

फिल्म का ट्रेलर एक कूल कॉप कृष्ण देव की यात्रा की एक झलक देता है, जिसका सामना एक भयानक केस से होता है। ट्रेलर में, केडी अपराधियों का मजाक उड़ाते हुए कहता हैं, "बर्डब्रेन्ड" और फिर वह उस केस की गुत्थी सुलझाने में जुट जाता है जिसने पूरे शरह का होश उड़ा रखा होता है। क्या केडी इस केस को सॉल्व कर पाएंगे? क्या वो इस मर्डर केस के असली अपराधी का पता लगा पाने में सफल होंगे ? ये तो 2 दिसंबर को ही पता चलेगा लेकिन इतना तो तय है कि ये शानदार क्राइम थ्रिलर स्टोरी हर मोड़ पर दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है।

हिट 2 डॉ शैलेश कोलानू की हिट वर्स का दूसरा पार्ट है। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आ रही है, निर्माताओं ने रोमांचकारी ट्रेलर के साथ सिने प्रेमियों को एक्साइट कर दिया है।

इस फिल्म में अदिवी शेष नजर आएंगे,जो फिल्म मेजर से अपना हिन्दी फिल्म डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म को हिन्दी ऑडियंस ने भी खूब पसंद किया था। ऐसे में अब उनके अगली फिल्म को लेकर भी नेटिजन्स और उनके फैन्स के बीच उत्साह की लहर है। इसके चलते उन्होंने मेकर्स से भी गुजारिश की है कि वो इस फिल्म को हिन्दी भाषा में भी रिलीज करें। ऐसे में हो सकता है कि दिसंबर एंड तक फिल्म हिन्दी वर्जन भी जारी कर दिया जाए। 

इस फिल्म में अदिवी के साथ मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड में हैं। वहीं राव रमेश, पोसानी कृष्ण मुरली, तनिकेला भरणी, श्रीनाथ मगंती, कोमली प्रसाद फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को प्रशांति टिपिरनेनी प्रोड्यूस कर रही हैं जबकि नेचुरल स्टार नानी वॉल पोस्टर सिनेमा के तहत इसे प्रस्तुत कर रहे हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म डायरेक्टरश्रद्धा वालकर हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!