लाइव न्यूज़ :

'आदिपुरुष' का पोस्टर हमारे आर्टवर्क की नकल है, एनिमेशन स्टूडियो ने शेयर की तस्वीरें, कहा- टी-सीरीज को श्रेय देना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2022 14:29 IST

वानर सेना स्टूडियोज ने भगवान शिव के अपने पोस्टर को शेयर कर उसकी तुलना 'आदिपुरुष' के उस पोस्टर से की है जिसमें प्रभास नजर आ रहे हैं। स्टूडियो ने कहा कि कम से कम निर्माताओं को इसका श्रेय देना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देआदिपुरुष में प्रभास के अलावा लंकेश के रूप में सैफ अली खान और जानकी के रूप में कृति सनोन भी हैं। पिछले हफ्ते अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था।एनिमेशन स्टूडियो ने कहा कि कम से कम निर्माताओं को इसका श्रेय देना चाहिए था।

मुंबईः रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं, फिल्म के मेकर्स को यहां तक कहना पड़ा कि यह टीवी या मोबाइल स्क्रीन पर देखने के लिए नहीं है बल्कि ये बड़े पर्दे के लिए बनाई गई है।

अब इस बीच, मेकर्स पर फिल्म के पोस्टर चोरी करने का आरोप लगा है। एक एनिमेशन स्टूडियो ने दावा किया है कि  'आदिपुरुष' का पोस्टर उसके आर्टवर्क की नकल है। वानर सेना स्टूडियोज ने भगवान शिव के अपने पोस्टर को शेयर कर उसकी तुलना 'आदिपुरुष' के उस पोस्टर से की है जिसमें प्रभास नजर आ रहे हैं। स्टूडियो ने कहा कि कम से कम निर्माताओं को इसका श्रेय देना चाहिए था। स्टूडियो ने बयान में कहा, "शर्म की बात है। टी-सीरीज को आर्टवर्क के असल निर्माता का नाम बताना चाहिए।"

एनिमेशन स्टूडियो ने दोनों पोस्टर का एक कोलाज अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। उन्होंने इसे साझा करते हुए लिखा "ऐसा लगता है कि निर्माताओं ने आदिपुरुष को भगवान शिव के फर्स्ट लुक पोस्टर से प्रेरित किया है।" वानर सेना स्टूडियोज ने कैप्शन में लिखा था, शर्म की बात है, टी-सीरीज में मूल निर्माता का उल्लेख होना चाहिए था।

उनमें से कुछ ने वानर सेना स्टूडियो के क्रिएटर विवेक राम को भी टैग किया और लिखा, “नमस्कार, दाईं ओर मूल कलाकृति कलाकार @markeviv द्वारा है कृपया अपनी पोस्ट में इसका उल्लेख करें। इसे निर्माताओं तक पहुंचने दें ताकि इस अविश्वसनीय कलाकार को उचित श्रेय दिया जा सके। यह जानकर बहुत निराशा हुई!" विवेक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट के लिए क्रेडिट की मांग करते हुए  पोस्ट को शेयर किया है।

आदिपुरुष में प्रभास के अलावा लंकेश के रूप में सैफ अली खान और जानकी के रूप में कृति सनोन भी हैं। पिछले हफ्ते अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, तब से इसकी आलोचना हो रही है। पात्रों के लुक की आलोचना की गई है और यहां तक ​​कि कई हस्तियों ने भी इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। फिल्म निर्माता ओम राउत ने भी आलोचना का जवाब दिया और दावा किया कि फिल्म 'छोटे पर्दे के लिए नहीं' थी।

टॅग्स :प्रभासहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!