लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली पायल घोष का विवादित बयान, कहा- मेरे परिवार वाले मुसलमान के हाथ का पानी भी नहीं पीते

By अमित कुमार | Updated: December 2, 2020 16:56 IST

अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष फैंस के निशाने पर आ गई हैं। पायल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद लोग लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपायल घोष के मुताबिक उनके परिवार के लोग मुसलमान के हाथ से पानी तक नहीं पीते हैं। सोशल मीडिया पर पायल ने जब एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया तो लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा। लोग लगातार सोशल मीडिया पर पायल घोष और उनके परिवार को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पायल घोष एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई हैं। पायल घोष इस बार अपनी एक पोस्ट के कारण चर्चा में है। दरअसल, पायल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जो फैंस को पसंद नहीं आ रहा और वह लगातार पायल को ट्रोल कर रहे हैं।  

पायल घोष ने अपनी विवादित सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "मेरी फैमिली में मुसलमान के हाथ का पानी भी नहीं पीते और वो लोग टीएमसी सपोर्टर हैं। लेकिन मुंबई आने के बाद मेरा माइंड चेंज हो गया।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया लगातार उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके घरवालों को घटिया मानसिकता वाले लोग बता रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें अपनी सोच में सुधार लाने की सलाह दे रहे हैं। 

कुछ महीने पहले पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि किस तरह अनुराग कश्यप ने उनके साथ घटिया हरकत की थी। पायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे। पायल घोष ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो दिखाने के अलावा अनुराग उनके सामने न्यूड हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी। एक इंटरव्यू में पायल ने अनुराग को लेकर कई तरह की बातों का खुलासा किया था।

टॅग्स :पायल घोषबॉलीवुड अभिनेत्रीसोशल मीडियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच