लाइव न्यूज़ :

अब कोलकाता में हुआ पोर्नोग्राफी का पर्दाफाश, पांच सितारा होटल में अश्लील फिल्म बनाने का चल रहा था खेल, ऐक्ट्रेस गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: July 31, 2021 12:52 IST

इस रैकेट के भंडाफोड़ के बाद पुलिस मामले में और छानबीन कर रही है। वहीं गिरफ्तार हुए अभियुक्तों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनका राज कुंद्रा के साथ कोई संबंध है या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक नंदिता दत्ता मॉडलिंग का काम करती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पुलिस ने अभिनेत्री सहित दो लोगों को गिरफ्तार कियापोर्नोग्राफी का यह खेल कोलकाता के न्यू टाउन थानांतर्गत एक फाइव स्टार होटल में चल रहा थागिरफ्तार हुईं मॉडल नंदिता दत्ता खुद भी अश्लील फिल्मों में काम कर चुकी हैं

कोलकाताः राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी का मामला अभी सुर्खियों में बना ही हुआ है कि इस बीच अश्लील फिल्मों के निर्माण का एक और मामला सामने आया है। यह मामला मुंबई नहीं बल्कि कोलकाता का है, जहां दो युवतियों का फोटोशूट के नाम पर अश्लील फिल्म बनाकर उसे पोर्न साइट पर अपलोड किया जाता था। पुलिस ने मामले में अभिनेत्री सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें अश्लील फिल्म बनाने का यह खेल कोलकाता के न्यू टाउन थानांतर्गत एक फाइव स्टार होटल में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों का नाम, मैनाक घोष एवं नंदिता दत्ता है। दोनों को दमदम से गिरफ्तार किया गया है। नंदिता दत्ता और अन्य अभियुक्त शूट के दौरान युवतियों को बहला-फुसलाकर अश्लील फिल्में काम करवाती थी जिसके वीडियो को विदेश में भेजा जाता था।

इस रैकेट के भंडाफोड़ के बाद पुलिस मामले में और छानबीन कर रही है। वहीं गिरफ्तार हुए अभियुक्तों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनका राज कुंद्रा के साथ कोई संबंध है या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक नंदिता दत्ता मॉडलिंग का काम करती हैं। पुलिस ने कहा कि इन दोनों पर आरोप है कि ये लोग नई लड़कियों को वेब सीरीज में काम का लालच देकर और धमकाकर जबरन अश्लील फिल्में शूट करते थे।

 पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार हुईं मॉडल नंदिता दत्ता खुद भी अश्लील फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों में वह नैंसी भाभी (Nancy Bhabhi) नाम का किरदार करती थीं। नंदिता और मैनाक के खिलाफ 26 जुलाई को दो मॉडल ने शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद इन दोनों को पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!