लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस मुमताज का हुआ निधन!, सोशल मीडिया पर आखिर क्यों उड़ी अफवाह?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2019 09:03 IST

शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ी कि अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज का निधन हो गया है

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर मुमताज के निधन की खबर उड़ीपरिवार ने इस बात को बेबुनियाद करार दिया है

अपने जमाने की  जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर तेजी से फैली। कहा गया है कि अब मुमताज नहीं रहीं , लेकिन मुमताज के परिवार ने उनके निधन की खबरों को खारिज किया।

परिवार की ओर कहा है कि वे पूरी तरह सेहतमंद हैं।  उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि वह जीवित हैं और तंदरुस्त हैं। वह जानना चाहती हैं कि सब क्यों झूठी खबरें फैला रहे हैं। मुमताज 70 साल की हैं और लंदन में अपने परिवार के साथ रहती हैं। पिछले साल अप्रैल में भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, जिसे मुमताज की छोटी बेटी तान्या ने सोशल मीडिया पर खारिज किया था। 

सोशल मीडिया पर सबसे पहले फिल्म विशेषज्ञ कहे जाने वाले एनालिटिक्स कोमन नहाटा ने देर रात ट्वीट किया था कि मुमताज का निधन हो गया है।  शनिवार को मुंबई में उनका परिवार उनको श्रृद्धांजलि देगा। 

लेकिन थोड़ी देर  बाद कोमल ने अपने इस ट्वीट के लिए माफी मांगी और फिर से ट्वीट करते हुए लिखा कि मुमताज के निधन की खबर गलत है। मैं माफी चाहता हूं। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

दरअसल, अभिनेत्री मुमताज की मौत की अफवाह एक ट्वीट के बाद फैली। इसके बाद फिल्म निर्माता मिलाप जावेरी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुमताज आंटी जीवित हैं और पूरी तरह ठीक हैं। अभी उनसे और उनके भतीजे से बात हुई है। वे चाहती हैं कि ऐसी अफवाहें बंद हों।'

1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज ने मेला, अपराध, नागिन, ब्रह्मचारी, राम और श्याम, दो रास्ते और खिलौना जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है। उनकी राजेश खन्ना के साथ जोड़ी हिट मानी जाती थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस