लाइव न्यूज़ :

दीपिका चिखलिया की फिल्म 'गालिब' का पोस्‍टर हुआ रिलीज, जानिए किस मुद्दे पर है आधारित

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2020 19:58 IST

दूरदर्शन के मशहूर शो 'रामायण' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया जल्द ही फिल्म गालिब में नजर आने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजल्द ही फिल्म की रिलीज डेट को भी अनाउंस कर दिया जाएगा।आतंकवाद पर आधारित है दीपिका की फिल्म 'गालिब'

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई फिल्म 'गालिब' का पोस्टर शेयर किया है। ये फिल्म कश्मीर के आतंकवाद पर आधारित है, जिसमें दीपिका एक अलग और सकरात्मक किरदार में नजर आएंगी। मालूम हो, दीपिका ने दूरदर्शन के मशहूर शो 'रामायण' से घर-घर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी फिल्म गालिब का पोस्टर रिलीज हो गया। ये एक सच्ची कहानी है। आपको मैं फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताउंगी। फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हम सबको मालूम है कि क्या गलत हुआ।' फिल्म में गालिब का किरदार निखिल पितलेय निभा रहे हैं। वहीं, धीरज मिश्रा और यशोमती देवी ने फिल्म की पटकथा पर काम किया है, जबकि मनोज गिरी ने इसे निर्देशित किया है। 

फिल्म में दीपिका चिखलिया और निखिल पितलेय के अलावा अनिल रस्तोगी, मीर सरवर, विशाल दुबे, सोहम मैती, विवेक त्रिपाठी, गौरव सिंह, प्रशांत राय, आरती त्यागी और मेघा जोशी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज और कश्मीर के भद्रवाह में फिल्म के ज्‍यादातर हिस्‍सों की शूटिंग की गई है। 

टॅग्स :दीपिका चिखलियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!