लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर ने साधा प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना, कहा- आतंक की आरोपी बन जाती है सांसद, सवाल पूछने वाला एंटीनेशनल

By भाषा | Updated: March 7, 2020 11:11 IST

मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को आयोजित ‘‘बिटिया उत्सव’’ सेमीनार में स्वरा भास्कर ने कुछ ऐसा कहा जो उन्हें मुश्किल में डाल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा को भड़काने के लिए स्वरा पर एफआईआर दर्ज किया गया था।स्वरा भास्कर ने कहा ,‘‘ आतंक के एक आरोपी को सांसद बनाकर संसद में भेजना देशद्रोह नहीं है, लेकिन जो लोग सवाल पूछते हैं, वे देशद्रोही हो जाते हैं।’’

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी और भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिए बिना भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंक के आरोपी को संसद में भेजना राष्ट्रविरोधी नहीं माना जाता है, लेकिन सवाल पूछना राष्ट्र विरोधी माना जाता है। मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को आयोजित ‘‘बिटिया उत्सव’’ सेमीनार में स्वरा भास्कर ने कुछ ऐसा कहा जो उन्हें मुश्किल में डाल सकता है।

स्वरा भास्कर ने कहा ,‘‘ आतंक के एक आरोपी को सांसद बनाकर संसद में भेजना देशद्रोह नहीं है, लेकिन जो लोग सवाल पूछते हैं, वे देशद्रोही हो जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वोट देने का हक है और मैं एक अच्छे नागरिक की तरह टैक्स देती हूं, लेकिन सवाल पूछती हूं तो देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो जाता है, जबकि मुझे देश से उतना ही प्यार है, जितना एक राष्ट्रवादी नागरिक को है।’’ 

स्वरा पर लगा था दिल्ली हिंसा को भड़काने का आरोप

इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा को भड़काने के लिए स्वरा पर एफआईआर दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया है और 48 प्राथमिकियां दर्ज की थी। गिरफ्तार सारे लोग स्थानीय हैं। कई मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिसमें स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल है। 

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच