लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद का आउटसाइडर्स को सलाह: संघर्ष करने की हिम्मत लेकर फिल्म इंडस्ट्री में ले एंट्री, यहां चमत्कार नहीं होते

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 27, 2020 08:46 IST

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद फिल्म इंडस्ट्री में 'आउटरसाइडर्स-इनसाइडर्स' और 'नेपोटिज्म' की बहस तेज हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाला हर शख्स इस पर अपनी बात रख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने कहा कि स्टार किड्स को सबकुछ आसानी से मिल जाता है, लेकिन बाहरी कलाकारों को कुछ भी आसानी से नहीं मिलता।सोनू ने कहा कि अगर आपके पास स्टील की नसें हैं, तो ही आप यहां आएं। इस इंडस्ट्री में आने वाले आउटसाइडर्स को मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि किसी चमत्कार की उम्मीद में यहां न आएं। आपको संघर्ष करना ही पड़ेगा।''

प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने बॉलीवुड में जारी नेपोटिज्म और इनसाइडर-आउटसाइडर की बहस पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने फिल्मों में हीरो बनने का सपना संजोए बॉलीवुड का रुख करने वाले कलाकारों को लाख टके की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि स्टार किड्स को सबकुछ आसानी से मिल जाता है, लेकिन बाहरी कलाकारों को कुछ भी आसानी से नहीं मिलता।

सोनू ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि अगर आपके पास स्टील की नसें हैं, तो ही आप यहां आएं। कोई चमत्कार होने की उम्मीद ना करें। आप अच्छे दिखते हैं या आपकी बॉडी अच्छी है, इसका मतलब यह नहीं है कि कोई प्रोडक्शन हाउस आपको बुलाएगा और अगली फिल्म में काम देगा। आपको हालातों से लड़ना आना चाहिए।

सुशांत सिंह की आत्महत्या ने तोड़े करोड़ों दिल

सोनू ने सुशांत सिंह राजपूत को मेहनती लड़का करार देते हुए एक इंटरव्यू में कहा, ''जब एक आउटसाइडर शहर में आता है और बड़ा काम करता है तो हमें बड़ा गर्व होता है। इससे हर न्यूकमर की उम्मीदें जागती हैं, लेकिन जब ऐसा कुछ (सुशांत की मौत) होता है तो हम सभी का दिल टूट जाता है।'' अपना अनुभव बताते हुए सोनू ने कहा, ''जब मैं यहां आया था, तो मेरे पास पहले से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री थी। 

फिल्म पाने के लिए करना पड़ा था संघर्ष

मुझे लगता था कि लोग कुछ अलग करने के लिए मुझसे बात करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे किसी ऑफिस में भी नहीं घुसने दिया जाता था। मैंने पहले 6-8 महीने में महसूस कर लिया था कि ये जर्नी कठिन होनी वाली है। जिस कलाकार ने सलमान खान से लेकर जैकी चैन के साथ किया उसे भी आउटसाइडर कहा जाता है। इसलिए इस इंडस्ट्री में आने वाले आउटसाइडर्स को मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि किसी चमत्कार की उम्मीद में यहां न आएं। आपको संघर्ष करना ही पड़ेगा।''

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच