लाइव न्यूज़ :

अक्सर मुझे मेरे रंग से ही बुलाया जाता था, सांवली त्वचा को लेकर अभिनेता आशीष विद्यार्थी

By अनिल शर्मा | Updated: November 5, 2021 08:42 IST

आशीष विद्यार्थी ने बताया, मैं दिल्ली में पैदा हुआ, बड़ा हुआ। मुझे अमूमन मेरे रंग से ही बुलाया जाता था। मुझे बहुत बुरा लगता था..

Open in App
ठळक मुद्देआशीष विद्यार्थी वेब सीरीज 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' (Tryst With Destiny) में नजर आ रहे हैंसीरीज में वे एक खरबपति की भूमिका में हैं जो अपनी त्वचा को लेकर परेशान रहता है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी अपनी वेब सीरीज 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' (Tryst With Destiny) को लेकर चर्चा में हैं। यह वेब सीरीज मूल रूप से एंथोलॉजी फिल्म है जो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज के पहले सीजन में चार कहानियों को समेटा गया है जिसकी हली फिल्म फेयर एंड फाइन है। इसमें आशीष विद्यार्थी एक खरबपति की भूमिका में हैं लेकिन वे अपनी त्वचा के रंग से हार रहे होते हैं।

क्या असल जिंदगी में भी ऐसा कुछ आशीष विद्यार्थी ने झेला है? इस सवाल के जवाब में आशीष विद्यार्थी ने कहा कि अमूमन मुझे मेरे रंग से ही बुलाया जाता था। हिंदुस्तान से खास बातचीत में आशीष विद्यार्थी बताते हैं-  मैं दिल्ली में पैदा हुआ, बड़ा हुआ। मुझे अमूमन मेरे रंग से ही बुलाया जाता था। मुझे बहुत बुरा लगता था, मैंने ये पाया कि मैं कितने लोगों का मुंह बंद कर सकता हूं, फिर मैंने इसका मजाक बनाना शुरू कर दिया।

अभिनेता ने आगे बताया- मैं ये समझा कि आप लोगों का मुंह नहीं बंद कर सकते, लेकिन उस चीज या उस शब्द से जीत सकते हैं। अगर आप उस पर खुद हंस सकें, तो उस शब्द की टीस को खत्म कर सकते हैं। वहीं सिनेमा में बदलाव को लेकर आशीष विद्यार्थी ने कहा कि आज सिनेमा सिर्फ बिजनेस नहीं रह गया है। आज वो लोग फिल्म बना रहे हैं, जो सिनेमा से अपने पैशन के लिए जुड़े हैं। आज सिर्फ चुनिंदा सब्जेक्ट्स नहीं हैं। आज एक कहानी को कहने के कई तरीके हैं।

टॅग्स :आशीष विद्यार्थीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!