लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने किया ट्वीट, कहा- कुछ लोग मुझे गिराने में, कई बार...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 25, 2020 13:22 IST

अनुपम ने ट्वीट के जरिए बताया है कि मैं गिरा और ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे...अनुपम ने इस ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया

Open in App
ठळक मुद्दे अनुपन खेर अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अनुपम की एक से एक बेहतरीन फिल्में फैंस के सामने आती रहती हैं

अनुपम खेर अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अनुपम की एक से एक बेहतरीन फिल्में फैंस के सामने आती रहती हैं। अनुपम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लगभग हर एक सामाजिक मुद्दे पर अनुपम सोशल मीडिया पर बेवाकी से अपनी बात रखते रहते हैं।  अब हाल ही में अनुपन ने एक ट्वीट किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

अनुपम ने ट्वीट के जरिए बताया है कि  मैं गिरा और ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे...अनुपम ने इस ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इतना साफ है कि उन्होंने किसी ना किसी पर तो निशाना साधने की कोशिश की है। 

अनुपम ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। अनुपन ने लिखा है कि न मैं गिरा और ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे... पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे.... :)। अनुपम के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अनुपन ने नसीर पर शेयर किया था वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को ‘ए वेडनसडे’ के अपने सह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा उन्हें ‘जोकर’ कहे जाने की टिप्पणी का जवाब दिया। शाह ने खेर को ‘जोकर’ बताते हुए कहा था कि उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। खेर भाजपा नीत केंद्र सरकार के मुखर समर्थक रहे हैं।

शाह ने ‘द वायर’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘अनुपम खेर जैसे लोग काफी मुखर रहे हैं। और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। वह जोकर हैं और एनएसडी और एफटीआईआई का कोई भी उनका समकालीन यह बात कह सकता है कि उनका बर्ताव साइकोपैथिक है। यह उनके खून में है और वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।’’

इस पर खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश के जरिए प्रतिक्रिया दी। खेर ने कहा, ‘‘हालांकि मैंने कभी भी आपके बारे में कुछ बुरा नहीं कहा था लेकिन अब बोलूंगा। इतना कुछ हासिल करने के बाद आपने अपनी पूरी जिंदगी हताशा में गुजारी। अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं तो मेरा विश्वास है कि मैं फिर सही कंपनी में हूं।’’

खेर ने कहा, ‘‘इनमें से किसी ने भी आपके बयान को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वर्षों से जिन पदार्थों का सेवन आप कर रहे हैं यह उसका नतीजा है। आप सही और गलत के बीच अंतर नहीं जानते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और आपको पता है क्या कि मेरे खून में क्या है? हिंदुस्तान है। इसे समझें।’’ 

टॅग्स :अनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Anupam Kher: आसान नहीं थी फिल्म इंडस्ट्री की राह, फिर भी नहीं मानी हार..., आज बड़े अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं अनुपम खेर; जानें उनके बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस