लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन की वजह से अभिषेक बच्चन को मिली है कई फिल्में, कपिल शर्मा के शो में जूनियर बच्चन का बड़ा खुलासा

By अमित कुमार | Updated: January 6, 2021 20:43 IST

अभिषेक बच्चन की 1992 के स्टॉक मार्केट घोटाले पर बन रही फिल्म 'द बिग बुल' डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक के साथ इलियाना डी क्रूज नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'द बिग बुल' के निर्माता अजय देवगन और आनंद पंडित हैं।फिल्म के प्रमोशन के लिए अजय देवगन और अभिषेक बच्चन कपिल के शो पर पहुंचे थे।इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी अहम किरदार निभाएंगे।

अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम किया है। युवा और जमीन जैसी सुपरहिट फिल्मों में इन दोनों की एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। पर्दे पर दोस्ती का रोल प्ले करने वाले अजय और अभिषेक काफी पुराने दोस्त हैं।  सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले द कपिल शर्मा शो में इस बार अभिषेक बच्चन और अजय देवगन एक साथ नजर आएंगे।

यह दोनों ही फिल्म 'द बिग बुल' के प्रमोशन के लिए यहां आएंगे। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा अभिषेक बच्चन और अजय देवगन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसमें अभिषेक बच्चन कहते हैं कि कई ऐसी फिल्में हैं जो अजय मुझे करने को दे देते हैं। इस पर कपिल पूछते हैं कि इसके लिए क्या अजय कमिशन लेते हैं तो इस पर अभिषेक कहते नहीं उन्हें प्रोड्यूस ही वहीं करते हैं जिसके बाद सब खूब हंसते हैं।

शो के प्रोमो देखकर एपिसोड बेहद मजेदार होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कुख्यात शेयर ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म हर्षद मेहदा के जीवन और उनके वित्तीय अपराधों पर आधारित है।इस फिल्म में 1990 और 2000 के बीच हुए शेयर बाजार की वास्तविक घटनाएं दिखाई जाएंगी। दर्शकों को काफी समय से द बिग बुल फिल्म का इंतजार था।

बता दें कि अभिषेक बच्चन ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवा फिल्म के 16 साल होने पर एक पोस्टर जारी किया था। युवा फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के अलावा विवेक ओबरॉय, ईशा देओल, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और सोनू सूद समेत कई स्टार्स नजर आए। जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया। युवा फिल्म 21 मई 2004 को रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की कमाई की थी।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअजय देवगनइलियाना डिक्रूज़बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!