आराध्या बच्चन मेकअप के कारण से हुईं जबरदस्त ट्रोल, यूजर्स ने लिखा- इतना मेकअप किया जाना मुझे डरा रहा...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 21, 2019 12:24 PM2019-11-21T12:24:43+5:302019-11-21T12:24:43+5:30
इस बार ट्रोलर्स ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या को ट्रोल किया है। आराध्या को उनके जन्मदिन के मौके पर ट्रोल किया गया है।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का एक ट्रेंड सा बन गया हैकई ये सितारे अपने मेकअप तो कभी कपड़ो को लेकर ट्रोलर्स के हत्थों चढ़ जाते हैं। आजतक ट्रोलर्स स्टारकिड को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार ट्रोलर्स ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या को ट्रोल किया है। आराध्या को उनके जन्मदिन के मौके पर ट्रोल किया गया है।
आराध्या के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या और अभिषेक शामिल हुए थे। हाल ही में आराध्या का 8वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया गया। इस पार्टी में बॉलीवुड के खई सितारे अपने बच्चों के साथ नजर आए। अमिताभ के घर हुई ये पार्टी पूरी तरह से प्राइवेट रही लेकिन इसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर छाई।
क्योंकि तस्वीरों में आराध्या हेवी मेकअप के साथ नजर आ रही थीं। छोटी बच्ची के इतना मेकअप करने के लिए ऐश्वर्या ट्रोल होने लगीं।इस तस्वीर आराध्या को इतनी कम उम्र में मेकअप करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर कई यूर्जस ने इस बात पर ऐतराज जताया है कि इतनी सी बच्ची को मेकअप लगाया गया है।
वहीं, एक यूजर ने लिखा है, 'उनकी बेटी इतनी छोटी है और पता नहीं क्यों उन्हें इसका मेकअप करने की जरूरत पड़ती है। यूजर ने लिखा कि बच्चों पर इतना मेकअप किया जाना मुझे डरा रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये पहली बार नहीं है कि जब हम आराध्या को इतने मेकअप के साथ देख रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब आराध्या को ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी आराध्या को ट्रोल किया जाता रहा है। अक्सर आराध्या अपनी मां के साथ नजर आती हैं, इस पर ट्रोलर्स का कहना है कि क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती हैं।