Laal Singh Chaddha: लंबी दाढ़ी और पगड़ी में नजर आए आमिर खान, 'लाल सिंह चड्ढा' का धांसू फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 18, 2019 11:17 AM2019-11-18T11:17:30+5:302019-11-18T11:19:42+5:30
आमिर खान ने अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' में अपने लुक को रिवील कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो बढ़ी हुई दाढ़ी और सिर पर पगड़ी बांधे सरदार के अवतार में दिखाई दे रहे हैं।
आमिर खान ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान के फ्लॉप होने के बाद नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म में आमिर एक नए रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ। फिल्म क्रिसमस 2020 में पेश की जाएगी। अब फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।
आमिर खान ने खुद फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में आमिर खान के लुक का खुलासा हो गया है। पोस्टर में वह सरदार लुक में नजर आ रहे हैं। लुक शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा है कि सत श्री अकाल जी, मैं लाल सिंह चड्ढा।
इसके साथ ही आमिर ने लाल सिहं चड्ढा बनें खुद से फैंस को रूबरू करवा दिया है। पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट क्रिसमस 2020 भी लिखी नजर आ रही है।
रिलीज हुआ मोशन पोस्टर
फिल्म इसी साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। मोशन पोस्टर के रिलीज होते ही ‘क्या पता हम में है कहानी या है कहानी में हम’ लाइन सुनाई दे रही हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट सामने आती है। डायरेक्टर अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म हॉलीवुड की कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी वर्जन है।
ऐसे में अब फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस के लिए पेश किया गया है।खुद आमिर खान ने इसको अपने इंस्टाग्राम के पेज पर शेयर किया है।आमिर ने शेयर करते हुए लिखा है कि क्या पता हम में है कहानी, ये है कहानी मे हम...
खास बात ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस साल की बात करें तो इस साल क्रिसमस पर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज हो रही है, जो 20 दिसंबर को फैंस से रूबरू होने वाली है।
आपको बता दें आमिर कुछ समय पहले बताया था कि मैं पिछले 8 साल से फिल्म के राइट्स खरीदने की कोशिश कर रहा हूं। इस फिल्म को देश के पंजाब और नार्थ के हिस्सों में शूट किया गया है। आमिर को लास्ट टाइम फैंस ने ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान में देखा था। ये फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।