लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर की फिल्‍म के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, एक ही हुई मौत

By भाषा | Updated: January 25, 2019 15:13 IST

अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सेट पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Open in App

अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सेट पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना उत्तराखंड के मसूरी में हुई। पांच सितारा होटल में एक हादसे में उत्तर प्रदेश के एक निवासी राम कुमार (35) की मौत हो गई। इस होटल में फिल्म यूनिट के सदस्य ठहरे हुये हैं।

सिने 1 स्टूडियो और टी सीरीज फिल्मस ने जारी एक बयान में कहा है कि यह घटना फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले हुई। निर्माताओं के मुताबिक, कुमार देहरादून की फिल्म यूनिट की ओर से एक जेनरेटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था। जब वह जनरेटर में पानी का स्तर माप रहा था उसी समय उसका मफलर जनरेटर के पंखे में फंस गया और इस दौरान वह भी इसके चपेट में आ गया।

कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और उसे तत्काल देहरादून के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे कुछ घंटे वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। बयान में बताया गया है कि कुमार के तीन भाई और एक बहन हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने उसके निधन पर एक संयुक्त बयान में शोक व्यक्त किया है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है और 21 जून को यह सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?