लाइव न्यूज़ :

25 वर्षीय वैदेही डोंगरे बनीं मिस इंडिया यूएस 2021,'मिस टैलेंटेड' के पुरस्कार से भी नवाजा गया

By अनिल शर्मा | Updated: July 20, 2021 11:13 IST

30 राज्यों की 61 प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं ‘मिस इंडिया यूएसए’, ‘मिसेज इंडिया यूएसए’ और ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ में हिस्सा लिया था। इन तीन श्रेणियों की विजेताओं को विश्व प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मुंबई जाने की टिकट भी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवैदेही को उनके शानदार भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के लिए 'मिस टैलेंटेड' का पुरस्कार भी दिया गयालालानी (20) ने अपने आत्मविश्वास और प्रस्तुति से सभी को चकित कर दिया और वह दूसरे नंबर पर रहींउत्तरी कैरोलिना की मीरा कासारी प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहीं

मिशिगन की 25 वर्षीय वैदेही डोंगरे ने ‘मिस इंडिया यूएसए 2021’ का खिताब जीता है। वहीं, जॉर्जिया की अर्शी लालानी दूसरे नंबर पर रहीं। वैदेही ने मिशिगन विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। वह एक बड़ी कंपनी में व्यवसाय विकास प्रबंधक के रूप में काम करती हैं। वैदेही ने कहा कि मैं अपने समाज पर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहती हूं और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता तथा साक्षरता के लिए काम करना चाहती हूं।

इसके साथ ही वैदेही को उनके शानदार भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के लिए 'मिस टैलेंटेड' का पुरस्कार भी दिया गया। वहीं, लालानी (20) ने अपने आत्मविश्वास और प्रस्तुति से सभी को चकित कर दिया और वह दूसरे नंबर पर रहीं। वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित रही हैं। उत्तरी कैरोलिना की मीरा कासारी प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहीं। यह प्रतियोगिता सप्ताहांत में आयोजित की गई। मिस वर्ल्ड 1997 डायना हेडन, प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि और प्रमुख जज थीं।

30 राज्यों की 61 प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं ‘मिस इंडिया यूएसए’, ‘मिसेज इंडिया यूएसए’ और ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ में हिस्सा लिया था। इन तीन श्रेणियों की विजेताओं को विश्व प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मुंबई जाने की टिकट भी दी गई है। न्यूयॉर्क में जाने माने भारतवंशी अमेरिकी धर्मात्मा सरन और नीलम सरन ने लगभग 40 साल पहले ‘वर्ल्डवाइड पेजेंट्स’ के बैनर तले इसकी शुरुआत की थी। ‘मिस इंडिया यूएसए’ भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच