लाइव न्यूज़ :

तस्वीरें वहां बोलती हैं, जहां शब्द चुप हो जाते हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 19, 2025 07:14 IST

भारत में भी कोविड-19 के दौरान प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा की तस्वीरों ने सरकार और समाज दोनों का ध्यान आकर्षित किया.

Open in App

देवेंद्रराज सुथार

इतिहास गवाह है कि 19 अगस्त 1839 को फ्रांस ने फोटोग्राफी की तकनीक को दुनिया के लिए मुफ्त घोषित करके एक क्रांतिकारी कदम उठाया था. लुई डेगुएर के आविष्कार ने न केवल चित्रकला में बदलाव लाया, बल्कि सूचना और संचार के तरीकों को भी हमेशा के लिए बदल दिया. आज जब हम अपने स्मार्टफोन से सेकंडों में तस्वीर खींच लेते हैं, तो शायद ही यह सोचते हों कि 1826 में पहली तस्वीर खींचने में आठ घंटे लगे थे. 1888 में जॉर्ज ईस्टमैन के कोडक कैमरे ने ‘यू प्रेस द बटन, वी डू द रेस्ट’ का नारा देकर फोटोग्राफी को आम जनता तक पहुंचाया था. आज हर व्यक्ति के हाथ में कैमरा है और वह अपनी कहानी कह सकता है.

फोटोग्राफी की सबसे बड़ी शक्ति यह है कि यह सच को बेपर्दा करती है. इतिहास के पन्नों में दर्ज लुईस हाइन की बाल श्रमिकों की तस्वीरों ने अमेरिका में श्रम कानूनों को बदलने पर मजबूर किया था. डोरोथिया लैंग की महामंदी के दौरान की ‘माइग्रेंट मदर’ तस्वीर ने गरीबी की पीड़ा को दुनिया के सामने रखा.  वियतनाम युद्ध की निक उत की ‘नेपाम गर्ल’ तस्वीर ने युद्ध विरोधी भावनाओं को हवा दी और अंततः अमेरिकी जनमत को युद्ध के खिलाफ कर दिया.

भारत में भी फोटोग्राफी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.  रघु राय जैसे फोटोग्राफरों ने देश की विविधता के साथ-साथ इसकी विसंगतियों को भी उजागर किया है. आपातकाल से लेकर इंदिरा गांधी की हत्या के बाद की घटनाओं तक, इन तस्वीरों ने भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को संजोया है.  डिजिटल युग में फोटोग्राफी की शक्ति और बढ़ी है.  सोशल मीडिया के कारण एक तस्वीर मिनटों में करोड़ों लोगों तक पहुंच जाती है. अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन की तस्वीरों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. भारत में भी कोविड-19 के दौरान प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा की तस्वीरों ने सरकार और समाज दोनों का ध्यान आकर्षित किया.

लेकिन इस शक्ति के साथ चुनौतियां भी आई हैं. फेक फोटो और डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग चिंता का विषय है. व्हाट्सऐप पर वायरल होने वाली झूठी तस्वीरें अक्सर सामाजिक तनाव का कारण बनती हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इंफ्लुएंसर कल्चर ने तस्वीरों को व्यावसायिक बना दिया है, जिससे फोटोग्राफी की मूल भावना को नुकसान हो रहा है.  ऐसे में जरूरी है कि हम फोटोग्राफी की नैतिकता को समझें.  गोपनीयता का सम्मान करना, सच्चाई दिखाना और जिम्मेदारी से इस माध्यम का इस्तेमाल करना हमारी जिम्मेदारी है.  

टॅग्स :इंस्टाग्रामफेसबुकव्हाट्सऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा