लाइव न्यूज़ :

कब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: April 13, 2026 05:22 IST

युद्धविराम की घोषणा के बाद लेबनान पर हुए हमलों में भी अनेक बच्चों की मौत हुई है, लेकिन उन पर सभी तरफ खामोशी बनी हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी हमलों में मारे गए बच्चों की तस्वीरों को हवाई जहाज में रखकर थोपे गए युद्ध का सबसे क्रूर चेहरा दिखाया.फिलिस्तीन में सत्तर हजार लोगों की जान लेने वाला इजराइल अपनी विध्वंसक नीतियों के चलते मानवता के लिए खतरा बन चुका है. अकेले ही मुकाबले में उतर जाता था, लेकिन इस बार उसका अमेरिका ने साथ देकर विश्व को गलत संदेश दिया है.

पाकिस्तान में तथाकथित बेनतीजा वार्ता के बाद अमेरिका की फजीहत हो गई है. दूसरी ओर ईरान के साथ युद्ध को लेकर नई चर्चाएं आरंभ हुई हैं. बातचीत के पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने वाले दुनिया के स्वयंभू चौधरी को ईरान ने पहले ही आईना दिखा दिया था. उसने अमेरिकी हमलों में मारे गए बच्चों की तस्वीरों को हवाई जहाज में रखकर थोपे गए युद्ध का सबसे क्रूर चेहरा दिखाया.

हालांकि युद्धविराम की घोषणा के बाद लेबनान पर हुए हमलों में भी अनेक बच्चों की मौत हुई है, लेकिन उन पर सभी तरफ खामोशी बनी हुई है. फिलिस्तीन में सत्तर हजार लोगों की जान लेने वाला इजराइल अपनी विध्वंसक नीतियों के चलते मानवता के लिए खतरा बन चुका है. पहले वह अकेले ही मुकाबले में उतर जाता था, लेकिन इस बार उसका अमेरिका ने साथ देकर विश्व को गलत संदेश दिया है.

वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की बात, पाकिस्तान-भारत की लड़ाई रुकवाने का दावा और शांति के नोबल का ख्वाब देखने वाला अमेरिका बच्चों के स्कूलों पर बम गिराता है. युद्धविराम के बावजूद अपने समर्थक इजराजल को हमले करने से नहीं रोकता है. वह युद्ध को रोकने की कोशिश सिर्फ इसलिए करता है कि होर्मुज से विश्व व्यापार प्रभावित है जिससे अनेक देश उसके खिलाफ हो चले हैं.

वह हमले अपनी शर्तों पर रोकना चाहता है. उसे वेनेजुएला की तरह समूचा विश्व दिखता है, जिस पर कब्जा कर वह अपना शासन थोपना चाहता है. ईरान ने उसका भ्रम तोड़ा है. हालांकि वियतनाम से लेकर अफगानिस्तान तक उसे कभी सफलता नहीं मिली है, लेकिन उसने कभी इतिहास से सीखा नहीं है. वर्तमान समय में अमेरिका से दोस्ती और सैनिक अड्डों के चलते खाड़ी देशों को नुकसान उठाना पड़ा है.

अमेरिका को लगता था कि करों के चलते दुनिया उसका साथ देने पर मजबूर होगी. किंतु मानवीय दृष्टिकोण और अपने-अपने हितों की चिंता में किसी ने उसका साथ नहीं दिया. यहां तक कि उसकी जेब में रहने वाले नाटो देशों तक ने किनारा कर लिया. अब भयावह मंजर के बीच बातचीत की शुरुआत हुई है.

जैसा कि माना जा रहा था कि कुछ मामलों पर सहमति बनेगी, लेकिन अतार्किक ढंग से आरंभ वार्ता से परिणामों की उम्मीद नहीं की जा सकती है. ईरान ने मानवता की बात को सबसे पहले दुनिया के सामने रखा और अमेरिका ने पराजित योद्धा की तरह खिसियाहट को दिखा कर कुछ ऐसी मांगें रखी हैं कि जो किसी सम्प्रभु राष्ट्र के लिए पूरा करना संभव नहीं है.

परमाणु मुद्दे पर ईरान बार-बार कह चुका है कि वह और उसके सर्वोच्च नेता उस दिशा में आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं. किंतु बच्चों सहित युद्ध से हुए विनाश को लेकर ईरान के उठाए सवालों का कोई जवाब नहीं देना चाहता है. यहां तक कि बच्चों की मौत पर अमेरिका और इजराइल को शर्मिंदगी तक महसूस नहीं होती है. अच्छा यह होता कि न पूरी होने वाली मांगों को लेकर होने वाली चर्चा के बाद कम से कम निर्दोष लोगों की मौत पर थोड़ा अफसोस जता दिया जाता, जिससे दुनिया को एक अच्छा संदेश चला जाता. 

टॅग्स :ईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपइजराइलबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'