लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉग: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों के संकेत

By शोभना जैन | Updated: November 14, 2022 12:10 IST

मध्यावधि चुनाव की सबसे बड़ी बात ये है कि डेमोक्रेट्स ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है और रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत की तरफ बढ़ने से रोक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प भी 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने पर नजरें गड़ाए हुए हैं।अमेरिकी मध्यावधि चुनावों की मतगणना के चुनाव नतीजों से राष्ट्रपति जो बाइडेन राहत महसूस कर रहे हैं।

वर्ष 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों का दरवाजा खोलने वाले यानी पिछले सप्ताह मंगलवार को हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनावों की मतगणना के चुनाव नतीजों से राष्ट्रपति जो बाइडेन राहत महसूस कर रहे हैं। बाइडेन की आर्थिक सहित घरेलू और विदेश नीतियों को लेकर उनकी लोकप्रियता का ग्राफ कम होने के बावजूद सीनेट में बाइडेन के डेमोक्रेट्स की बढ़त बन रही है। 

एक दिलचस्प बात यह है कि जॉर्जिया राज्य में सीनेट के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच बराबरी के मत होने के बावजूद अब आगामी छह दिसंबर को फिर से चुनाव होगा जिससे सीनेट में किसी भी दल की स्पष्ट संख्या निर्धारित हो सकेगी। अहम बात यह है कि अभी तक के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का दावा कर दिया है, लेकिन साथ ही कहा कि अभी तक प्राप्त नतीजों के मायने हैं कि मतदाता चाहता है कि दोनों, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी मिल कर काम करें। 

इस सबके बीच ट्रम्प भी 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने पर नजरें गड़ाए हुए हैं। मध्यावधि चुनाव की सबसे बड़ी बात ये है कि डेमोक्रेट्स ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है और रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत की तरफ बढ़ने से रोक दिया है। कुल मिलाकर ऐसे में जबकि रिपब्लिकन पार्टी का भले ही इन दोनों सदनों में ऐसा दबदबा न दिखे जैसा कि ट्रम्प दबदबा कायम करने का दावा करते रहे हों लेकिन बाइडेन प्रशासन के लिए दबाव के बीच काम करने की चुनौती तो रहेगी ही। 

घरेलू मतदाताओं के साथ विश्व पटल पर अमेरिकी भूमिका खास तौर पर मौजूदा वैश्विक घटनाक्रम के मद्देनजर इस सब पर सभी निगाहें बनी रहेंगी, खास तौर पर ऐसे में जबकि इन चुनावों को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की रेस की शुरुआत माना जाता है।

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्व अधिक खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए