लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉग: युद्ध शरणार्थियों का गहरा रहा है संकट

By प्रमोद भार्गव | Updated: June 24, 2023 14:21 IST

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रैंडी ने कहा कि उत्पीड़न और मानवाधिकारों के उल्लंघन के कारण करीब 11 करोड़ लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. 

Open in App
ठळक मुद्देद्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग जंग के कारण विस्थापित हुए हैं.ग्रैंडी ने कहा कि सूडान में संघर्ष के चलते अप्रैल 2023 के बाद से अब तक 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं.दुनिया के अनेक देशों में अपने पड़ोसी देशों के साथ सीमाई और आंतरिक संघर्ष चल रहा है. 

संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थियों के मामलों से जुड़े 'यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिश्नर और रिफ्यूजी' (यूएनएचसीआर) की ग्लोबल ट्रेंड्स‌ रिपोर्ट्स को जिनेवा में जारी करते हुए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रैंडी ने कहा कि उत्पीड़न और मानवाधिकारों के उल्लंघन के कारण करीब 11 करोड़ लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. 

2022 में करीब 1.9 करोड़ लोग विस्थापित हुए, जिनमें से 1.1 करोड़ से अधिक लोगों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के चलते अपना घर छोड़ा. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग जंग के कारण विस्थापित हुए हैं. ग्रैंडी ने कहा कि सूडान में संघर्ष के चलते अप्रैल 2023 के बाद से अब तक 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. 

वहीं कांगो गणराज्य, इथोपिया और म्यांमार में संघर्ष के चलते करीब 10-10 लाख लोग अपने मूल आवास और देश छोड़ने को विवश हुए हैं. हालांकि उन्होंने सकारात्मक जानकारी देते हुए संतोष जाहिर किया कि '2022 में एक लाख 14 हजार शरणार्थियों का पुनर्वास किया गया, जो 2021 की तुलना में दोगुना है. लेकिन यह संख्या अब भी समुद्र की मात्र एक बूंद के बराबर है.'

यूक्रेन पर जबर्दस्त रूसी हमले के चलते यूक्रेनी शरणार्थियों की संख्या में वृद्धि जारी है. यूक्रेन ने भी पश्चिमी देशों की सामरिक मदद से रूस के कई नगरों में बदहाली पसार दी है, नतीजतन वहां भी विस्थापन का सिलसिला शुरू हो गया है. सीरिया, लेबनान, लीबिया में संघर्ष, विस्थापन और युद्ध शरणार्थियों की त्रासदी हम पहले ही देख चुके हैं. दुनिया के अनेक देशों में अपने पड़ोसी देशों के साथ सीमाई और आंतरिक संघर्ष चल रहा है. 

भारत में एक साथ तीन देश चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश आंतरिक हालात खराब करने में लगे हैं. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवाद के चलते करीब पांच लाख कश्मीरी पंडितों को विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा है. ये अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं. 

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की 2019 में आई रिपोर्ट के मुताबिक कुल सात करोड़ 95 लाख विस्थापितों में से 4 करोड़ 57 लाख घरेलू सांप्रदायिक, नस्लीय, जातीय हिंसा और पर्यावरणीय एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण अपने ही देश में विस्थापन का दंश झेल रहे हैं.

इसे जीवन की विडंबना ही कहा जाएगा कि ताकतवर देशों की सनक के चलते कमजोर देश पर युद्ध थोपा जाए और लाखों लोग शरणार्थी का अभिशापित जीवन जीने को विवश हो जाएं. उन विस्थापितों पर क्या गुजरती होगी, जो अपना आबाद घर, व्यवस्थित रोजगार और जमीन-जायदाद छोड़कर किसी अन्य देश के शरणार्थी शिविरों में अपने मूल देश की राह टकटकी लगाए देखते रहने को मजबूर कर दिए गए हों?

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रUNHCR
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा