लाइव न्यूज़ :

महाभियोग से ट्रम्प डरे या डरा रहे?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 1, 2018 14:09 IST

ट्रम्प के महाभियोग की प्रक्रिया अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मचा सकती है या यह ट्रम्प की चाल है?

Open in App

रहीस सिंह 

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि यदि उनके खिलाफ महाभियोग लाने का प्रयास किया गया तो इस तरह के किसी भी कदम से अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचेगा, बाजार चरमरा जाएगा और हर कोई बहुत गरीब हो जाएगा। सवाल यह उठता है क्या ट्रम्प को यह एहसास हो चुका है कि उनके खिलाफ महाभियोग आएगा? एक बात और, ट्रम्प को यह भी पता है कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव तथा सीनेट में रिपब्लिकंस को बहुमत हासिल है इसलिए उनके खिलाफ महाभियोग के लिए लाया गया कोई प्रस्ताव विपक्ष पास नहीं करा पाएगा, फिर भी ट्रम्प इतना डरे हुए क्यों लग रहे हैं? या वे अपने डर को अर्थव्यवस्था से क्यों जोड़ रहे हैं? क्या वास्तव में ट्रम्प के महाभियोग की प्रक्रिया अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मचा सकती है या यह ट्रम्प की चाल है?

जहां तक ट्रम्प के डर का प्रश्न है तो इसका सबसे बड़ा कारण ट्रम्प की लोकप्रियता का घटना हो सकता है। दरअसल ट्रम्प पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनकी पद धारण करने के बाद लोकप्रियता सबसे ज्यादा घटी है। इसलिए 6 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव में यदि संसद में रिपब्लिकंस की स्थिति कमजोर होती है तो फिर ट्रम्प का काउंट डाउन शुरू होने में देर नहीं लगेगी। रही बात अर्थव्यवस्था या उस पर पड़ने वाले प्रभाव की तो इस बहाने ट्रम्प कई निशाने लगा रहे हैं। ट्रम्प ने अपने साक्षात्कार में कहा है कि मैं नहीं जानता कि आप उस शख्स के खिलाफ महाभियोग कैसे ला सकते हैं, जिसने इतना अच्छा काम किया है। लेकिन जो असल पक्ष है वह यह कि कोहेन ने आठ गड़बड़ियों को स्वीकार किया है जिसमें टैक्स और बैंक फ्रॉड के मामले शामिल हैं। यदि वास्तव में इस घटना की तहें ढूंढी जाएं तो बैंकिंग तंत्र सुरक्षित और शक्तिशाली हैसियत में नहीं दिख पाएगा। इसका बाहरी दुनिया पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जाहिर है यदि इस स्थिति में महाभियोग की कार्यवाही शुरू होती है तो फिर बाजार इसे नकारात्मक रूप में लेगा। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने