लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: जनता ने दिखा दी अपनी ताकत

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 6, 2018 07:33 IST

फ्रांस की जनता के आगे इमेन्युएल मैक्रों सरकार ने घुटने टेके और घोषणा की कि वह अगले छह माह तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाएगी। 

Open in App

फ्रांस की जागरूक जनता ने इमेन्युएल मैक्रों जैसे नेता के तेवर ढीले कर दिए हैं। उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम मुश्किल से सिर्फ तीन रु. लीटर बढ़ाए थे कि उनके खिलाफ फ्रांस के सारे शहरों में आंदोलन की आग भड़कने लगी। जनता के आगे मैक्रों सरकार ने घुटने टेके और घोषणा की कि वह अगले छह माह तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाएगी।

हम भारतीय नागरिक इन फ्रांसीसी नागरिक के सामने कैसे लगते हैं ? हमारे मुंह में जुबान ही नहीं है। हमारे यहां देखते-देखते पेट्रोल और डीजल की कीमतें 50 रु. से कूदकर 80 रु. लीटर तक हो गईं और हम कुछ बोलते ही नहीं हैं. मामला सिर्फ पेट्रोल का ही नहीं है, हर चीज का है. चाहे राफेल-सौदे का हो या सीबीआई अफसरों की रिश्वतखोरी का हो या गोरक्षा के नाम पर हत्याओं का हो, बैंकों में चल रही लूटपाट का हो, अदालतों में चल रही धांधलियों का हो, हमारे नेताओं की मर्यादाहीनता का हो, हमारी जनता के मुंह पर ताला जड़ा रहता है. डॉ. लोहिया कहा करते थे कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं। 

वे तुरंत कार्रवाई करती हैं। तो क्या हम मुर्दा कौम हैं ? नहीं. अगर मुर्दा होते तो अंग्रेज को कैसे भगाते ? अपने नेताओं पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करते हैं. फ्रांस की जागरूक जनता ने डेढ़ साल में ही मैक्रों को बता दिया कि यदि आप धन्ना-सेठों के दलाल की तरह काम करोगे तो आपको हम नाकों चने चबवा देंगे। 

मई में हजारों नौजवानों ने मैक्रों के विरु द्ध इसलिए प्रदर्शन किए थे कि उन्होंने एक लाख बीस हजार मजदूर विरोधी कानून बना दिए थे। महंगाई और बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही थी।  ग्रामीण फ्रांसीसी ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि वे मेट्रो, रेल और बसों का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। उन्हें अपने पहाड़ी इलाकों में कारें ही चलानी पड़ती हैं. इसीलिए पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों पर उन्होंने पेरिस जैसे शहरों पर घेरा डाला है। हमारे किसानों ने भी मुंबई और दिल्ली को घेरा जरूर लेकिन उनके नेता भी वही लोग हैं, जो 60-70 साल से उन्हें छल रहे थे। 

टॅग्स :फ़्रांसइमेनुअल मेक्रो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या