लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कॉप-27- मिस्र में 27वीं जलवायु वार्ता से क्या निकले नतीजे, कितना सफल रहा ये सम्मेलन?

By निशांत | Updated: November 21, 2022 14:58 IST

मिस्र में हुई कॉप-27 सम्मेलन में एक अहम बात हुई. दरअसल, जलवायु संकट के प्रभाव के कारण होने वाले ‘नुकसान और क्षति’ से निपटने के लिए 2023 में अगले कॉप से पहले दुनिया के सबसे कमजोर जनसमूहों के लिए वित्तीय सहायता संरचना स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई गई.

Open in App

संयुक्त राष्ट्र की 27वीं जलवायु वार्ता या कॉप-27 मिस्र में संपन्न हो गई. इस सम्मेलन में जहां एक ओर जलवायु संकट के सबसे कमजोर लोगों पर असर को कम करने पर अहम फैसले लिए गए, वहीं इस वार्ता में ग्लोबल वार्मिंग के कारणों को दूर करने के लिए कुछ खास देखने या सुनने को नहीं मिला.

इस कॉप में चर्चाओं के तराजू के एक पलड़े में अगर थी विकसित दुनिया की और अधिक मिटिगेशन महत्वाकांक्षा और जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार देशों की सूची का विस्तार तो दूसरे पलड़े में थी विकासशील देशों की बढ़ते जलवायु प्रभावों का सामना और उनसे निपटने के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता की मांग. इस कॉप में तमाम समझौते हुए मगर ग्लासगो में तय हुई एमिशन कटौती की आधार रेखा को बमुश्किल छुआ जा सका. 

इस कॉप में एक अकल्पनीय पहल जरूर हुई और वो थी जलवायु संकट के प्रभाव के कारण होने वाले ‘नुकसान और क्षति’ से निपटने के लिए 2023 में अगले कॉप से पहले, दुनिया के सबसे कमजोर जनसमूहों के लिए वित्तीय सहायता संरचना स्थापित करने की प्रतिबद्धता. इसे अकल्पनीय इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि कुछ ही समय पहले इस पर मजबूती से चर्चाओं का दौर शुरू हुआ था और कॉप में इस पर फैसला भी ले लिया गया. 

ध्यान रहे कि जलवायु परिवर्तन के चलते हानि की कीमत बढ़कर 200 बिलियन डॉलर हो चुकी है. एक चिंता की बात भी रही इस सम्मेलन में. इसमें भविष्य के ऊर्जा स्रोतों के रूप में रिन्यूएबल के साथ ‘लो एमिशन या कम उत्सर्जन’ वाले ऊर्जा स्त्रोतों पर चर्चा हुई. इससे डर इस बात का बना है कि इस लो एमिशन जैसे अपरिभाषित शब्द की आड़ में नई जीवाश्म ईंधन तकनीकों का विकास शुरू हो सकता है.

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

क्राइम अलर्टहॉरर आंकड़े, 2023 में 15 वर्ष और अधिक उम्र की 1 अरब से अधिक महिलाओं ने बचपन में यौन हिंसा झेली, 60.8 करोड़ अंतरंग साथी की गई हिंसा की शिकार

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वसीमापार आतंकवाद से पीड़ित भारत, संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा-तस्करी और अवैध हथियार से निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल

विश्वभारत ही नहीं दुनिया भर में कई देश परेशान?, दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया

विश्वSydney Mass Shooting Video: हिम्मत वाले राहगीर ने हमलावरों में से एक को पकड़ा, गोलीबारी के बीच उसे निहत्था किया

विश्वSouth Africa: 4 मंजिला मंदिर के ढहने से हादसा, एक भारतीय समेत चार की मौत