लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: मध्यप्रदेश में आगे क्या होगा?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 21, 2020 08:08 IST

मध्य प्रदेश में वही हुआ, जो अपेक्षित था. कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे में अगले मुख्यमंत्नी को शुभकामना भी दे दी है. जाहिर है कि शीघ्र ही मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन शुरू हो जाएगा. भाजपा की सरकार तो बन जाएगी लेकिन वह उस तरह से शायद नहीं चल पाएगी, जैसी वह पिछले 15 साल तक चली है.

Open in App

मध्य प्रदेश में वही हुआ, जो अपेक्षित था. कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे में अगले मुख्यमंत्नी को शुभकामना भी दे दी है. जाहिर है कि शीघ्र ही मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन शुरू हो जाएगा. भाजपा की सरकार तो बन जाएगी लेकिन वह उस तरह से शायद नहीं चल पाएगी, जैसी वह पिछले 15 साल तक चली है.

उसका एक बड़ा कारण तो यह है कि भाजपा का बहुमत विधानसभा में काफी छोटा है. यदि उसके दर्जन भर विधायक भी बगावत का झंडा उठा लें तो सरकार हिलने लगेगी. भाजपा के मुख्यमंत्नी को इस बार फूंक-फूंककर कदम रखना होगा. दूसरा कारण यह है कि ये जो कांग्रेस के 22-23 विधायकों के इस्तीफे हुए हैं, वे उपचुनाव लड़ना चाहेंगे. क्या भाजपा अपने पुराने उम्मीदवारों की एकदम उपेक्षा कर इन्हें लड़वाएगी?

यदि वह वैसा करेगी तो भी यह पता नहीं कि उनमें से कितने जीतेंगे और कितने हारेंगे. दूसरे शब्दों में उप-चुनाव के बाद अस्थिरता का एक नया दौर शुरू हो सकता है. तीसरा कारण यह है कि भाजपा में इस दौरान तीन-चार गुट उभर चुके हैं. पहले तो वे अपना-अपना मुख्यमंत्नी लाने की कोशिश में लग गए हैं और उनमें से जो भी सफल नहीं होंगे, वे क्या दूसरे गुट के मुख्यमंत्नी को आराम से काम करने देंगे? चौथा कारण यह होगा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भाजपा में हैं. इससे भाजपा मध्यप्रदेश में मजबूत जरूर होगी लेकिन अब एक नया गुट भी उठ खड़ा होगा. सरकार ढंग से चले, इसके लिए जरूरी है कि मुख्यमंत्नी और सिंधिया के बीच समीकरण ठीक-ठाक रहे.

यह भी पता नहीं कि कमलनाथ अब भोपाल में ही टिके रहेंगे या फिर दिल्ली जाना चाहेंगे? दिग्विजय सिंह राज्यसभा में पहुंचेंगे या नहीं, यह भी अब तय नहीं है लेकिन मध्यप्रदेश की कांग्रेस की राजनीति अगले चार साल कैसे चलेगी, यह तय करने में दिग्गी राजा की भूमिका की उपेक्षा नहीं की जा सकेगी. भाजपा के मुख्यमंत्नी के तौर पर शिवराज चौहान का दावा सबसे मजबूत मालूम पड़ता है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत हिंदी समाचारराजनीतिक किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा