लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: पाकिस्तान के साथ सुधरेंगे संबंध?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 24, 2021 11:50 IST

नए अमेरिकी रक्षा मंत्री सिर्फ भारत और अफगानिस्तान आए, पाकिस्तान नहीं गए, इससे पाकिस्तान को पता चल गया है कि उसका वह सामरिक महत्व अब नहीं रह गया है जो शीतयुद्ध के दौरान था.

Open in App

भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधि सिंधु जल बंटवारे के संबंध में आजकल दिल्ली में बैठक कर रहे हैं. पिछले दो-ढाई वर्ष में दोनों देशों के बीच तनाव का जो माहौल रहा है, उसके बावजूद इस बैठक का होना यही संकेत दे रहा है कि पाकिस्तान की फौज और नेताओं को जमीनी असलियत का भान होने लगा है या फिर कोई मध्यस्थ उन्हें बातचीत के लिए प्रेरित कर रहा है.

यह संकेत इसलिए भी पुष्ट होता है कि प्रधानमंत्री इमरान खान और सेनापति कमर जावेद बाजवा, दोनों ने ही भारत के साथ बातचीत के बयान दिए हैं. उसके पहले दोनों देशों के फौजी अफसरों ने सीमांत पर शांति बनाए रखने की भी घोषणा की थी.

जहां तक जमीनी हकीकत का सवाल है, पाकिस्तान कोरोना वायरस की लड़ाई भी अन्य देशों के दम पर लड़ रहा है. वहां महंगाई और बेरोजगारी ने सरकार की नाक में दम कर रखा है. विरोधी दल इमरान खान सरकार को उखाड़ने के लिए एक हो गए हैं.

सिंध, बलूच और पख्तून इलाकों में तरह-तरह के आंदोलन चल रहे हैं. पहले की तरह अमेरिका पाकिस्तान को अपने गुट के सदस्य जैसा भी नहीं समझता है. वह अफगानिस्तान से निकलने में उसका सहयोग जरूर चाहता है लेकिन नए अमेरिकी रक्षा मंत्री सिर्फ भारत और अफगानिस्तान आए, पाकिस्तान नहीं गए, इससे पाकिस्तान को पता चल गया है कि उसका वह सामरिक महत्व अब नहीं रह गया है जो शीतयुद्ध के दौरान था.

चीन के साथ उसकी नजदीकी भी अमेरिका के अनुकूल नहीं है. ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के लिए व्यावहारिक विकल्प यही रह गया है कि वह भारत से बात करे. इस बात को आगे बढ़ाने में संयुक्त अरब अमीरात की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. हालांकि दोनों देश इस बारे में मौन हैं.

यूएई के विदेश मंत्नी शेख अब्दुल्ला बिन जायद भारतीय विदेश मंत्नी जयशंकर और अजित डोभाल के साथ-साथ पाकिस्तानी नेताओं के भी सतत संपर्कमें हैं. भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्नी 30 मार्च को दुशाम्बे में होनेवाले एक सम्मेलन में भी भाग लेंगे और ऐसी घोषणा भी हुई है कि शंघाई सहयोग संगठन द्वारा आयोजित होने वाली आतंकवाद-विरोधी सैन्य-परेड में भारत भी भाग लेगा.

यह परेड पाकिस्तान में होगी. ऐसा पहली बार होगा. यह सिलसिला बढ़ता चला जाए तो कोई आश्चर्य नहीं कि इमरान खान के कार्यकाल में ही भारत-पाक संबंधों में स्थायी सुधार की नींव रख दी जाए. सबसे पहले दोनों देशों को अपने-अपने राजदूतों की वापसी करनी चाहिए और दोनों प्रधानमंत्रियों को कम से कम फोन पर तो सीधी बात करनी चाहिए.

टॅग्स :पाकिस्तानभारतइमरान खानअमेरिकाअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती