लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: बांग्लादेश से कुछ मामलों में ले सकते हैं सीख

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 19, 2020 13:19 IST

कोरोना की महामारी का उल्टा असर तो भारत को पीछे खिसका ही रहा है, भाजपा सरकार की नोटबंदी जैसी अन्य कई भूलें भी इसके लिए जिम्मेदार हैं. इसमें शक नहीं है कि पिछले छह वर्षो में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई छलांगें भरी हैं और वह पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी आगे रही है लेकिन आज बांग्लादेश कई मामलों में हमसे कहीं आगे है.

Open in App

 हम भारतीय लोग अपने पड़ोसी देशों के बारे में सोचते हैं कि वे हम से बहुत पिछड़े हुए हैं. हमसे क्षेत्नफल और जनसंख्या में तो वे छोटे हैं ही लेकिन वे शिक्षा, चिकित्सा, भोजन, विदेश-व्यापार आदि के मामलों में भी भारत की तुलना में बहुत पीछे हैं.

खासतौर से बांग्लादेश के बारे में तो यह राय सारे देश में फैली हुई है, क्योंकि बांग्लादेशी मजदूरों को तो भारत के कोने-कोने में देखा जा सकता है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की ताजा रपट तो हमारे सामने दूसरा नक्शा पेश कर रही है. उसके अनुसार इस वर्ष बांग्लादेश का प्रति व्यक्ति समग्र उत्पाद भारत से थोड़ा ज्यादा है. 2020-21 में बांग्लादेश का प्रति व्यक्ति समग्र उत्पाद 1888 डॉलर होगा जबकि भारत का 1877 डॉलर रहेगा. पिछले कुछ वर्षो में बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था निरंतर आगे बढ़ती रही है. 2019 में वह 8.2 प्रतिशत बढ़ी थी. इस वर्ष भी बांग्ला अर्थव्यवस्था 3.8 प्रतिशत बढ़ेगी जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था 10.3 प्रतिशत घटेगी.

कोरोना की महामारी का उल्टा असर तो भारत को पीछे खिसका ही रहा है, भाजपा सरकार की नोटबंदी जैसी अन्य कई भूलें भी इसके लिए जिम्मेदार हैं. इसमें शक नहीं है कि पिछले छह वर्षो में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई छलांगें भरी हैं और वह पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी आगे रही है लेकिन आज बांग्लादेश कई मामलों में हमसे कहीं आगे है. जैसे बांग्लादेशी नागरिकों की औसत आयु भारतीयों से 3 वर्ष ज्यादा है. जनसंख्या वृद्धि के लिए मुसलमानों को बदनाम किया जाता है लेकिन बांग्लादेश में जन्म-दर की रफ्तार सिर्फ 2 है जबकि भारत में वह 2.2 है.

इसी तरह कई अन्य मामलों में बांग्लादेश हमसे आगे है. बांग्लादेश की इस प्रगति से ईष्र्या करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था उससे लगभग 11 गुना बड़ी है लेकिन उससे हमें कुछ सीखने की जरूरत जरूर है. बांग्लादेश ने अभी-अभी बलात्कार के लिए मृत्युदंड का कानून बनाया है. वह आतंकियों के साथ भी काफी सख्ती से पेश आता है. बांग्लादेशी लोग बेहद मेहनतकश हैं. वहां हमारे समाज की कमजोरियां कम ही हैं. वहां के लोग जातिवाद से उतने ग्रस्त नहीं हैं, जितने हम हैं. बौद्धिक कामों के मुकाबले वहां शारीरिक कामों को एकदम घटिया नहीं माना जाता.

बांग्लादेश के कपड़े सारी दुनिया में गर्म पकौड़े की तरह बिकते हैं. ढाका की मलमल सारी दुनिया मेंप्रसिद्ध हुआ करती थी. भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध अन्य पड़ोसी देशों के मुकाबले ज्यादा अच्छे हैं लेकिन चीन भी वहां हर क्षेत्न में घुसपैठ की पूरी कोशिश कर रहा है. बांग्लादेश की प्रगति से सबसे ज्यादा सबक पाकिस्तान को लेना चाहिए, जिसका वह 1971 तक मालिक था.

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश