लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: देश के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 24, 2020 14:48 IST

भारत में शल्य-चिकित्सा का इतिहास लगभग पांच हजार साल पुराना है. सुश्रुत-संहिता इसका उदाहरण है. आज समय के साथ जरूरी है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा-पद्धति को भी उन्नत किया जाए.

Open in App
ठळक मुद्दे आयुर्वेद के स्नातकोत्तर छात्रों को शल्य-चिकित्सा के बारे में सिखाया जाएगा, ये अच्छी पहल भारत में शल्य-चिकित्सा का इतिहास लगभग पांच हजार साल पुराना है

सरकार ने देश की चिकित्सा-पद्धति में अब एक ऐतिहासिक पहल की है. इस ऐतिहासिक पहल का एलोपैथिक डॉक्टर कड़ा विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि यदि देश के वैद्यों को शल्य-चिकित्सा करने का बाकायदा अधिकार दे दिया गया तो देश में इलाज की अराजकता फैल जाएगी. 

वैसे तो देश के लाखों वैद्य छोटी-मोटी चीर-फाड़ बरसों से करते रहे हैं लेकिन अब आयुर्वेद के स्नातकोत्तर छात्रों को बाकायदा सिखाया जाएगा कि वे मुखमंडल और पेट में होने वाले रोगों की शल्य-चिकित्सा कैसे करें. जैसे मेडिकल के डाक्टरों को सर्जरी का प्रशिक्षण दिया जाता है, वैसे ही वैद्य बनने वाले छात्नों को दिया जाएगा. मैं तो कहता हूं कि उनको कैंसर, दिमाग और दिल की शल्य-चिकित्सा भी सिखाई जानी चाहिए.

सुश्रुत-संहिता में शल्य चिकित्सा और उपकरणों का उल्लेख 

भारत में शल्य-चिकित्सा का इतिहास लगभग पांच हजार साल पुराना है. सुश्रुत-संहिता में 132 शल्य-उपकरणों का उल्लेख है. इनमें से कई उपकरण आज भी- वाराणसी, बेंगलुरु, जामनगर और जयपुर के आयुर्वेद संस्थानों में काम में लाए जाते हैं. जो एलोपैथी के डॉक्टर आयुर्वेदिक सर्जरी का विरोध कर रहे हैं, क्या उन्हें पता है कि अब से सौ साल पहले तक यूरोप के डॉक्टर यह नहीं जानते थे कि सर्जरी करते वक्त मरीज को बेहोश कैसे किया जाए? जबकि भारत में इसकी कई विधियां सदियों से जारी रही हैं. 

भारत में आयुर्वेद की प्रगति इसलिए ठप हो गई कि लगभग डेढ़ हजार साल तक यहां विदेशियों का शासन रहा. आजादी के बाद भी हमारे नेताओं ने हर क्षेत्न में पश्चिम का अंधानुकरण किया. अब भी हमारे डॉक्टर उसी गुलाम मानसिकता के शिकार हैं. 

उनकी यह चिंता तो सराहनीय है कि रोगियों का किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए लेकिन क्या वे यह नहीं जानते कि आयुर्वेद, हकीमी, होमियोपैथी, तिब्बती आदि चिकित्सा-पद्धतियां पश्चिमी दवा कंपनियों के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं? अपनी करोड़ों-अरबों की आमदनी पर उन्हें पानी फिरने का डर सता रहा है. 

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ाना देना जरूरी

हमारे डॉक्टरों की सेवा, योग्यता और उनके योगदान से कोई इंकार नहीं कर सकता लेकिन आयुर्वेदिक चिकित्सा-पद्धति यदि उन्नत हो गई तो इलाज में जो जादू-टोना पिछले 80-90 साल से चला आ रहा है और मरीजों के साथ जो लूट-पाट मचती है, वह खत्म हो जाएगी. 

मैंने तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और आयुष मंत्री श्रीपद नाइक से कहा है कि वे डॉक्टरी का ऐसा संयुक्त पाठ्यक्रम बनवाएं, जिसमें आयुर्वेद और एलोपैथी, दोनों की खूबियों का सम्मिलन हो जाए. जैसे दर्शन और राजनीति के छात्रों को पश्चिमी और भारतीय, दोनों पक्ष पढ़ाए जाते हैं, वैसे ही हमारे डॉक्टरों को आयुर्वेद और वैद्यों को एलोपैथी साथ-साथ क्यों न पढ़ाई जाए? इन पद्धतियों के अंतर्विरोधों में वे खुद ही समन्वय बिठा लेंगे.

टॅग्स :हर्षवर्धनश्रीपद येस्सो नाईकडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील