लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भारत को कोरोना-मुक्त कैसे करें?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 26, 2020 14:57 IST

इस वक्त कोरोना किसी न किसी रूप में सारे भारत में फैल गया है. केरल से कश्मीर और गुजरात से मणिपुर तक उसने लगभग सभी प्रांतों को छू लिया है. लोग भयभीत तो हो ही गए हैं.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सारे देशवासियों को जमकर फिर प्रेरित किया ताकि कोरोना के राक्षस को हराया जा सके. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुखिया ने कोरोना को हराने में भारत के प्रयत्नों की भरपूर प्रशंसा की है. इसमें शक नहीं है कि दुनिया के महासंपन्न और महाशक्ति देशों के मुकाबले भारत में कोरोना पर अब तक उल्लेखनीय नियंत्नण है. लेकिन अगले दो-तीन हफ्तों में यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ सकती है, जैसा कि यूरोपीय देशों, अमेरिका और ईरान में हुआ है. इसीलिए मोदी ने अगले तीन हफ्ते तक सारे देश की तालाबंदी घोषित की है और कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 15 हजार करोड़ रु. की सरकारी मदद की घोषणा की है.

मोदी ने देश के लोगों को वे सब सावधानियां बताईं, जिनका पालन करने से कोरोना को पराजित किया जा सकता है. ये सब सावधानियां पिछले कुछ दिनों से सभी टीवी चैनल और अखबार दोहरा रहे हैं लेकिन इस समय प्रधानमंत्नी राष्ट्र की आवाज बन गए हैं. उनके आग्रह पर चमत्कारी असर की उम्मीद है. यदि यही पहल एक माह पहले शुरू हो जाती तो भारत भी द. कोरिया या सिंगापुर की तरह सुरक्षित हो जाता लेकिन अब भी भारत सरकार को चीन से वे रहस्य तुरंत जानने चाहिए, जिनके चलते पूरा चीन और खासकर वुहान प्रांत कोरोना-मुक्त हो गया है. 

इस वक्त कोरोना किसी न किसी रूप में सारे भारत में फैल गया है. केरल से कश्मीर और गुजरात से मणिपुर तक उसने लगभग सभी प्रांतों को छू लिया है. लोग भयभीत तो हो ही गए हैं, उन्हें अब आर्थिक चिंता भी सता रही है. वित्त मंत्नी ने आज व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए बहुत-सी रियायतों की घोषणा तो कर दी है लेकिन देश के दिहाड़ी मजदूरों, छोटे व्यापारियों और किसानों के घावों के लिए मरहम की घोषणा पता नहीं कब होगी? मोदी ने लोगों को ऊटपटांग दवाइयां लेने पर सावधान किया है, यह तो ठीक है लेकिन भारत में विषाणु संक्र मण की रोकथाम की जो पारंपरिक औषधियां हैं और हवन-सामग्रियां हैं, उनका जिक्र  नहीं किया. उनसे कोरोना पर यदि काबू नहीं हुआ तो कोई नुकसान भी नहीं हो सकता.

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनानरेंद्र मोदीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'BJP ने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है', राहुल गांधी का बड़ा आरोप...

भारत'कल बंगाल में इतिहास बनेगा, BJP की सरकार आएगी', हर्षवर्धन श्रृंगला बोले...

भारतयह केवल सामान्य सी धूर्तता नहीं बल्कि राष्ट्रद्रोह है!

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतBihar Cabinet Expansion: पटना पहुंचें पीएम मोदी, शपथ ग्रहण से पहले भव्य रोड शो, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPune Minor Girl Case: 'दोषी को मिले मौत की सजा', नसरपुर केस पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान

भारततमिलनाडु की राजनीति में आया एक नया मोड़, TVK प्रमुख विजय 118 विधायकों का समर्थन साबित करने में रहे नाकाम, अब 9 मई को नहीं ले पाएंगे सीएम पद की शपथ?

भारतबिहार के कटिहार जिले में बच्चों को तालीम देते-देते मदरसा शिक्षक अपनी सहयोगी महिला शिक्षक के साथ फरमाने लगे इश्क, पकड़े गए आपत्तिजनक स्थिति में

भारतDadadham Intercity: फिर चलना तो दूर, ट्रेन नंबर ही छीन गया, दादाधाम इंटरसिटी के साथ भद्दा मजाक

भारतTVK प्रमुख विजय शनिवार सुबह 11 बजे लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, आखिरकार जुटा लिया बहुमत का आंकड़ा