लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: अन्नदाता किसान की सुध कब लेंगे?  

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 1, 2018 03:50 IST

भारत जैसे देश में किसानों की दुर्दशा का मूल कारण यह है कि  सत्ता के गलियारों में उनकी आवाज को गुंजानेवाला कोई नहीं है. वे गरीब हैं, ग्रामीण हैं, अल्प-शिक्षित हैं, प्राय: छोटी जातियों के हैं. उनका कोई ऐसा अखिल भारतीय संगठन नहीं है.

Open in App

 मुंबई के बाद अब दिल्ली में किसानों का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है. इस बार सारे भारत से 200 किसान संगठन एक साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी मांगें गुंजा  रहे हैं. जब चौधरी चरण सिंह सत्ता में थे तो लग रहा था कि देश के इन अन्नदाताओं की सुध लेने वाला आ गया है लेकिन उनकी सत्ता इतने कम दिन चली कि उस दौरान कुछ ठोस नहीं हो सका. चौधरी देवीलाल उप-प्रधानमंत्नी पद तक भी पहुंचे लेकिन उस समय भी सत्ता की उठापटक ने ऐसी शक्ल अख्तियार की कि ये किसान नेता भी देश के करोड़ों किसानों के दुख दूर नहीं कर सके.

भारत जैसे देश में किसानों की दुर्दशा का मूल कारण यह है कि  सत्ता के गलियारों में उनकी आवाज को गुंजानेवाला कोई नहीं है. वे गरीब हैं, ग्रामीण हैं, अल्प-शिक्षित हैं, प्राय: छोटी जातियों के हैं. उनका कोई ऐसा अखिल भारतीय संगठन नहीं है. किसानों के जो बेटे संसद में पहुंचते हैं, वे शहरी हवा के दीवाने बन जाते हैं. उनमें इतना दम नहीं होता कि वे अपनी पार्टियों के नेताओं पर दबाव डालें और उनसे किसानों की दशा सुधारने को कहें. यों देखा जाए तो आज भी देश में किसान समुदाय किसी भी समुदाय से बड़ा है लेकिन देश का पेट भरने वाला अन्नदाता किसान खुद भूखा मरता है.

लाखों किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होते हैं. अपना इलाज करवाने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते हैं. दवा के अभाव में वे दम तोड़ देते हैं. उनके बच्चों की शिक्षा की कोई ठीक-ठाक व्यवस्था नहीं होती. वे गांव और खेती छोड़कर शहरों की तरफ दौड़ लगाते हैं और झोपड़पट्टियों में रहकर पशुओं की जिंदगी बिताते हैं. यदि उन्हें आप वापस गांवों की तरफ लौटाना चाहते हो तो फसलों के दाम बढ़ाइए. लागत मूल्य से कम से कम डेढ़ गुना दाम दिलवाइए. उन्हें बीज, सिंचाई और खाद की सुविधाएं उपलब्ध करवाइए. उन्हें शिक्षा और चिकित्सा सुलभ करवाइए. 

टॅग्स :किसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: बरखा बहार आई, केसर में नई जान लाई; बारिश ने केसर की फसल की उम्‍मीद बढ़ा दी है

भारतFarmer Protest: किसानों का 'दिल्ली मार्च' आज फिर से हो रहा है शुरू, सीमाओं पर पुलिस ने कसी कमर

भारतFarmer Protest: किसानों ने 10 मार्च को राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' विरोध की घोषणा की; प्रदर्शनकारी ट्रेन, बस और हवाई मार्ग से पहुंचेंगे दिल्ली

भारतFarmer Protest: "हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों का पासपोर्ट, वीजा रद्द करवा देंगे', हरियाणा पुलिस ने जारी की चेतावनी

भारतFarmer Protest 2.0: आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा की मांग- भारत डब्ल्यूटीओ से निकले बाहर

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?