लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भारतीय भाषाओं की विजय

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: July 18, 2019 04:20 IST

तमिलनाडु में कोई आदमी पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी बने और वह तमिल न जाने तो वह किस काम का है? यही बात देश के सभी प्रांतों पर लागू होती है. उन्हें एक अखिल भारतीय भाषा के साथ-साथ प्रांतीय भाषा भी आनी चाहिए. 

Open in App

तमिलनाडु के राज्यसभा सदस्यों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं कि उन्होंने राज्यसभा का काम ठप करवाकर सारी भारतीय भाषाओं को मान्यता दिलवाई. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की सराहना करनी होगी कि उन्होंने तत्काल फैसला करके तमिल ही नहीं, सभी भाषाओं के द्वार खोल दिए. तमिलनाडु में 14 जुलाई को पोस्ट ऑफिसों में भर्ती के लिए कुछ परीक्षाएं हुईं. उनका माध्यम सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी रखा गया. तमिलनाडु में कोई आदमी पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी बने और वह तमिल न जाने तो वह किस काम का है? यही बात देश के सभी प्रांतों पर लागू होती है. उन्हें एक अखिल भारतीय भाषा के साथ-साथ प्रांतीय भाषा भी आनी चाहिए. 

यानी अखिल भारतीय भाषा का कामचलाऊ ज्ञान हो और प्रांतीय भाषा इस लायक आए कि उसमें ही वे अपनी भर्ती परीक्षा दे सकें. इस नियम को तमिलनाडु में उलट दिया गया था. इसी बात पर द्रमुक और अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा में हंगामा खड़ा कर दिया था. जब मैंने अब से 54 साल पहले इंडियन स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में अपना पीएचडी का शोधग्रंथ हिंदी में लिखने की मांग की थी तो द्रमुक के नेता अन्नादुरई और के. मनोहरन ने लोकसभा ठप कर दी थी.

आज उनके शिष्यों ने पोस्ट ऑफिस की भर्ती परीक्षा में तमिल माध्यम की मांग करके समस्त भारतीय भाषाओं के दरवाजे खुलवा दिए हैं. 14 जुलाई को हुई भर्ती-परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. बहुत पहले से हम मांग करते रहे हैं कि संसद में सभी भारतीय भाषाओं में बोलने और संघ लोकसेवा आयोग में परीक्षाएं देने की अनुमति होनी चाहिए.

राष्ट्रपति की पहल पर सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसलों का संक्षिप्त हिंदी अनुवाद करना शुरू कर दिया है, जो कि अच्छी शुरुआत है लेकिन यह काफी नहीं है. समस्त भारतीय भाषाओं को हर क्षेत्र में उनका उचित स्थान मिलने लगे तो हिंदी अपने आप सर्वभाषा बन जाएगी.

टॅग्स :संसदराज्य सभालोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO