लाइव न्यूज़ :

शरद जोशी का ब्लॉग: कृपया इसे पढ़ने का कष्ट न करें

By शरद जोशी | Updated: May 14, 2019 14:44 IST

पढ़ेंगे क्या खाक, जब आज मेरे सामने कोई विषय ही नहीं है और विषय तो फिर पैदा किया जा सकता है, परंतु आज मैं लिख तो बिलकुल ही नहीं सकता.  आज आप और कुछ पढ़ डालिए. देखिए, इस अपार-अपरंपार संसार में कितना साहित्य है और आपकी समझ में फेर न हो तो कई बड़े अच्छे लेखक हैं.

Open in App

सत्यप्रिय मित्र ने प्रयोग मारा है कि - ‘अगर कहीं मैं तोता होता/ तो क्या होता? तो क्या होता?/तोता होता/ तो तो तो तो ता ता ता ता/ होता होता होता होता!’यदि मैं कभी तोता होता तो यह अखबार में लिखने के लिए कलम न उठाना पड़ता और आराम से ‘सुखी परेवा जगत में एको तुमहीं विहंग’ बनकर डोलता रहता. जैसे मैं कुछ भी नहीं लिख सकने की हालत में हूं. मेरी कलम और मेरा दिमाग ‘परिक्रमा’ खा रहा है और डर है कि कहीं मैं खुद ‘परिक्रमा’ खाकर न गिर पडूं. अत: मेरा यह निवेदन है कि आज आप न पढ़ें.

पढ़ेंगे क्या खाक, जब आज मेरे सामने कोई विषय ही नहीं है और विषय तो फिर पैदा किया जा सकता है, परंतु आज मैं लिख तो बिलकुल ही नहीं सकता.  आज आप और कुछ पढ़ डालिए. देखिए, इस अपार-अपरंपार संसार में कितना साहित्य है और आपकी समझ में फेर न हो तो कई बड़े अच्छे लेखक हैं.

अभी-अभी शरद पूनो गुजर गई. आप इन दिनों चांद के विषय में कुछ पढ़ डालें. चांद पर इतना लिखा गया है कि यह एक अलग किताब का विषय हो सकता है. यदि आप कोई दूसरी कहानी पढ़ डालें तो भी कोई नुकसान नहीं है, बड़ा आनंद ही आएगा. मैं यह इसलिए कह रहा हूं कि आज मेरे पास कुछ भी लिखने को नहीं है.

आप सोचोगे, इसका दिवाला मानसिक रूप से शायद आउट हो गया है. शायद सच भी हो; पर आज न लिख पाने की वजह तो यही है. इस कारण मैं क्षमा चाहता हूं, क्योंकि आज मैं किसी भी विषय पर कुछ नहीं लिख सकूंगा.

यह बात नहीं है कि शरद पूनो की चांदनी रात को मैंने श्री कुमार गंधर्व का गीत सुन लिया, अबादास की मृदंग सुन ली और बंडू भैया की पेटी सुन ली तो मेरी कलम शरमा गई; कि अगर ऐसी साधना न कर पाएं और लिखकर लोगों के सामने रखें, यह अच्छा नहीं है.

ऐसी बात नहीं है. मैं जरा बेशरम हूं. मुङो जरा भी शरम नहीं है. मेरे पास लिखने को नहीं हो, न स्थिति हो, न काबिलियत हो तो भी लिख डालता हूं. पर आज जरा मजबूर हूं. कृपया आप आज न पढ़ें.

आप पढ़ ही गए न! लेखक की तरह पाठक भी बेशरम निकला जबकि मैं शुरू में कह चुका हूं कि कृपया आज न पढ़ें. (रचनाकाल - 1950 का दशक)

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला