लाइव न्यूज़ :

आर.के. सिन्हा का ब्लॉग: क्यों चुनावी मुद्दा नहीं बनती शिक्षा? 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 10, 2019 08:00 IST

कहीं-कहीं तो 220 बच्चों पर एक शिक्षक ही तैनात है और कहीं-कहीं पूरा स्कूल ही एकाध शिक्षामित्न के सहारे चल रहा है. क्या आप मानेंगे कि दिल्ली में 1028 स्कूलों में से 800 स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं हैं?  इनके अलावा 27 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं. 

Open in App

यह अपने आप में आश्चर्य का ही विषय है कि लोकसभा या विधानसभा चुनावों के दौरान शिक्षा के मसले पर कभी पर्याप्त बहस नहीं हो पाती. दरअसल देखा जाए तो शिक्षा को राम भरोसे छोड़ दिया गया है . हमने अपने यहां स्कूली स्तर पर दो तरह की व्यवस्थाएं लागू कर रखी हैं. पहला प्राइवेट पब्लिक स्कूल, दूसरा, सरकारी स्कूल. पब्लिक स्कूलों में तो सब कुछ उत्तम सा मिलेगा. वहां पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सुशिक्षित शिक्षक भी उपलब्ध मिलेंगे. 

शिक्षकों पर नजर भी रखी जा रही है कि वे जिन विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं, उन विद्यार्थियों का बोर्ड की परीक्षाओं में किस तरह का परिणाम रहता है. यदि बोर्ड की कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों का प्रदर्शन कमजोर रहता है तो इन कक्षाओं के शिक्षकों से सवाल भी पूछे जाते हैं. दंड तक दिया जाता है. इनकी कक्षाओं के छात्नों के बेहतरीन परिणाम आने पर इन्हें पुरस्कृत भी किया जाता है. 

पर ये सब जरूरी बातें लगता है कि सरकारी स्कूलों पर लागू ही नहीं होतीं. वहां अध्यापकों की बड़ी पैमाने पर कमी होने के साथ-साथ जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का भी नितांत अभाव है. इनमें खेलों के मैदान तक नहीं हैं. अगर हैं भी तो वे खराब स्थिति में हैं. इनमें पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं भी सांकेतिक रूप से ही चल रहे हैं. बड़ा सवाल यही है कि सभी दल शिक्षा को लेकर अपनी भावी योजनाओं से देश के मतदाताओं को अवगत क्यों नहीं करा देते? उन्हें ये सब करने में डर क्यों लगता है? उसके बाद जनता अपना फैसला सुना दे. 

पर अभी तक के चुनाव प्रचार के दौरान ये सब देखने को नहीं मिला है. यह विदित है कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत एक स्कूल में 35 बच्चों पर एक अध्यापक होना अनिवार्य है. पर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है. कहीं-कहीं तो 220 बच्चों पर एक शिक्षक ही तैनात है और कहीं-कहीं पूरा स्कूल ही एकाध शिक्षामित्न के सहारे चल रहा है. क्या आप मानेंगे कि दिल्ली में 1028 स्कूलों में से 800 स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं हैं?  इनके अलावा 27 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावएजुकेशनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला