लाइव न्यूज़ :

प्रकाश बियाणी का ब्लॉग: सतर्कता ही बचाएगी संक्रमण से

By Prakash Biyani | Updated: March 16, 2020 06:55 IST

ईरान में इस वायरस से मरनेवालों की मृत्यु दर सबसे ज्यादा है. ईरान के विदेश मंत्नी ने कहा है कि चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण इस वायरस से लड़ना हमारे लिए मुश्किल हो गया है.

Open in App

दुनिया के करीब सवा सौ देशों को संक्रमित करने वाले कोरोना को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पैनडेमिक यानी वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है. चीन के बाद इटली और ईरान में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं.  इटली में तो मरीजों की सुनामी से पस्त चिकित्सक और हेल्थ केयर स्टाफ को उपचार के लिए युद्ध का मेडिकल ट्रायगेज सिस्टम (प्राथमिकता प्रणाली) लागू करना पड़ा है यानी जो बच सकते हैं उन्हें बचाओ. आईसीयू में उन्हें रखो जिनकी उम्र कम है, बूढ़ों को मरने दो.

ईरान में इस वायरस से मरनेवालों की मृत्यु दर सबसे ज्यादा है. ईरान के विदेश मंत्नी ने कहा है कि चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण इस वायरस से लड़ना हमारे लिए मुश्किल हो गया है. वहां सन्नाटा फैला हुआ है. एक शहर से दूसरे शहर में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. अमेरिका ने भी कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है. वहां कई विश्वविद्यालयों ने अपने छात्नों को कैंपस छोड़ने के निर्देश दिए हैं. इसके पहले कोरोना संक्रमण के प्रमुख केंद्र चीन में क्या हुआ यह ठीक-ठीक कोई नहीं जानता.

इन सबकी तुलना में अभी तक तो दुनिया में भारत को सुरक्षित देश ही माना जा सकता है. इसका श्रेय भारत सरकार को है जो चीन में महामारी शुरू होते ही सतर्क हो गई थी. भारत सरकार ने विदेश से आनेवाले लोगों की सबसे पहले एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू की.   नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और म्यांमार से सड़क मार्ग पर आवाजाही बंद की. अनेक राज्यों में स्कूल, कॉलेज, मल्टीप्लेक्स और मॉल्स बंद कर दिए.

कई शहरों में धारा 144 लगा दी ताकि लोगों का जमावड़ा न हो. पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में अभी भी संयुक्त परिवार हैं जहां संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है. भारत उच्चतम जनसंख्या घनत्व वाला देश है. घर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं जिनमें आवाजाही के रास्ते कॉमन हैं. देश की बड़ी आबादी घनी बस्तियों में रहती है. मुंबई में जो लोग चाल में रहते हैं उनके शौचालय कॉमन हैं. उन्हें और हम सबको सावधानी बरतनी चाहिए. डरे नहीं, पर सावधानी बरतें. यही कोरोना संक्रमण से बचने का एकमात्न   उपाय है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसईरानचीनइटलीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?