लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: इंतेहा हो गई वैक्सीन के इंतजार की

By पीयूष पाण्डेय | Updated: November 28, 2020 13:23 IST

देश में लाखों बेरोजगार नौकरी का इंतजार करते-करते कब मास्टर, पत्नकार, दलाल या राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हो जाते हैं, उन्हें स्वयं पता नहीं चलता.

Open in App

एक पुरानी कहावत है- इंतजार का फल मीठा होता है. आधुनिक युग के विद्वानों ने अपने अनुभव के आधार पर इस कहावत को यह कहते हुए विस्तार दिया कि इंतजार का फल मीठा भले होता हो लेकिन रखे-रखे सड़ जाता है. इंतजार नामक ‘पॉलिसी’ का कोई ‘मैच्योरिटी पीरियड’ नहीं होता.

बंदे को किसी इच्छापूर्ति के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा, ये सिर्फ और सिर्फ भाग्य पर निर्भर करता है. कई कार्यकर्ता टिकट का इंतजार करते हुए सालोंसाल आलाकमान की चरणवंदना करते हैं, लेकिन उनके टिकट का इंतजार खत्म नहीं होता. कभी-कभी साधारण सा कार्यकर्ता एक चुनाव जीतते ही सीएम पद का दावेदार हो जाता है, और जो बंदा बरसों से पद का इंतजार कर रहा है, उसका इंतजार इतना लंबा हो जाता है कि वो बिना कुर्सी पर बैठे ही मार्गदर्शक मंडल में पहुंच जाता है.

मतलब यह कि इंतजार की इंतेहा होने पर मजा किरकिरा हो जाता है. कई युवा जीवन में एक कथित प्रेमिका के आने का इतना लंबा इंतजार कर डालते हैं कि उनके विवाह का टोटा पड़ जाता है. कालांतर में ऐसे ही युवा देश में विवाह संकट की भयावहता के ‘ब्रांड एम्बेसेडर’ बन जाते हैं.

इंतजार का कोई ओर-छोर नहीं होता. और हिंदुस्तान में हर बात में इंतजार को लेकर लोगों की धारणा यह है कि ये जीवन का हिस्सा है. रेलवे स्टेशन पर लोग घंटों मस्ती से ट्रेन का इंतजार करते हैं. उन्हें हैरानी तब होती है, जब ट्रेन वक्त पर आ जाए.

लाखों बेरोजगार नौकरी का इंतजार करते-करते कब मास्टर, पत्नकार, दलाल या राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हो जाते हैं, उन्हें स्वयं पता नहीं चलता. देश के करोड़ों किसान फसल बोने के बाद बारिश का इंतजार करते हैं, मगर कई बार बारिश धोखा दे देती है तो कई बेबस मौत की प्रतीक्षा करने लगते हैं. 

इंतजार अजीब शय है. इसके न जाने कितने कोण हैं. एक कोण आजकल कोरोना वैक्सीन के इंतजार से जुड़ा हुआ है. जिस तरह ओलंपिक पदक तालिका में भारत के टॉप में आने का इंतजार बरसों से देशवासी कर रहे हैं, वैसे ही कोरोना वैक्सीन के लॉन्च होने का इंतजार महीनों से चल रहा है. कई लोग वैक्सीन का इंतजार करते-करते इतना पक गए कि इधर-उधर घूमने निकल गए हैं.

कोरोना वैक्सीन अब एक मृगमरीचिका समान हो गई है. पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस वैक्सीन रूपी मृग के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन यह मृग किसी की पकड़ में नहीं आ रहा.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील