लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों इस देश में 'बेटी बचाओ' जैसे कैंपेन की ज़रुरत पड़ रही है?

By मोहित सिंह | Updated: June 28, 2018 11:50 IST

सेव टाइगर्स और सेव एनवायरमेंट जैसे कैंपेन तक तो ठीक था आखिर ऐसा क्या हुआ देवी पूजने वाले इस देश में कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' जैसे कैंपेन की ज़रुरत पड़ रही है.

Open in App

ग्लोबल एक्सपर्ट्स के अनुसार महिलाओं के लिए भारत दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। यह रिपोर्ट 26 जून को जारी की गयी है जिसमें कहा गया है कि  महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध और जबरन उनसे काम करवाए जाने में भारत विश्वभर में सबसे आगे है. 

अभी इस रिपोर्ट को आये महज दो दिन हुए है कि आज सुबह खबर मिली, मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक आठ साल की बच्ची का रेप करके उसका गला काट दिया गया. आसिफा गैंगरेप इस देश पर एक बड़े कलंक की तरह से दर्ज हो गया है, उन्नाव रेप केस ने भी पूरे देश में हलचल मचा रखा था, जहां अपने रेप के खिलाफ आवाज़ उठाने पर पीड़िता के पिता को मौत की सज़ा मिली।

ना जाने, कितने ही जाने - अनजाने केस जो महिलाओं और बेटियों के खिलाफ होते आ रहे अत्याचार के गवाह हैं.  देश में पनप रहे इस रेप कल्चर का सबसे बड़ा कारण पुरुष समाज और इसकी औरतों के प्रति मानसिकता है. हमारे देश में हमेशा से महिलाओं को पुरुषों से कमतर आंका गया है. भारतीय महिला घर की चहार दीवारी में रहने वाली एक ऐसी भोग की वस्तु की तरह देखी जाती रही है जिसका अस्तित्व सिर्फ परिवार को पालने, वंश को आगे बढ़ाने और पुरुष के यौन लालसा को पूरा करने में है.

एक बेटी जब पैदा होती है तो एक नयी पीढ़ी का जन्म होता है. यही बेटी आगे चल कर एक नए समाज का सृजन करती है. लेकिन वह समाज कैसा होगा इसका निर्णय हमेशा एक पुरुष करता है एक महिला नहीं। यहाँ तक भी ठीक था, लेकिन भविष्य के सामाज की एक जननी को पैदा होने से पहले ही कोख में मार दिया जाता है. इस हद तक कि सरकार को भ्रूण निरीक्षण के खिलाफ कानून पारित करना पड़ता है. जो बेटियां कोख में मरने से बच जाती हैं उनके पैदा होने पर घर भर में मातम छा जाता है. 

पैदा होने से लेकर मृत्यु तक एक बेटी, एक महिला को उनके नारी होने का अहसास हर मोड़ पर कराया जाता है. क्यों होश सँभालने के बाद से ही उनका एक फिक्स टाइम टेबल बना दिया जाता है - घर से बाहर कितना देर रहना है, घर कितने बजे तक वापस आ जाना है, क्या पहनना है, कितना अंग दिखना है और ना जाने क्या - क्या। एक पुरुष होने के कारण कभी मुझे ऐसे शेड्यूल का सामना नहीं करना पड़ा. घर का बेटा है तो उसको तो हर जुर्म माफ़ है, वह कभी भी आ जा सकता है, कुछ भी पहन सकता है कुछ भी कर सकता है. माफ़ कीजियेगा, ऐसा दोहरा व्यवहार ज्यादातर माँओ को ही करते देखा गया है. अब यह एक माँ का खौफ है या जो उन्होंने बचपन से देखा सीखा उसी परम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी, यह नहीं पता.

एक बेटी जब घर से बाहर निकलती है तो उसकी सुरक्षा भी एक आईना है इस समाज की मानसिकता का. आखिर क्यों इस देश में बेटियों के माता - पिता उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं? क्यों उनको कही भी सुरक्षित आने जाने की स्वक्षन्दता नहीं मिलती। क्यों उनको लेने और छोड़ने के लिए घर का एक पुरुष हमेशा तैनात रहता है चाहे वो स्कूल - कॉलेज जाना हो या किसी दोस्त के घर? क्यों माँ - बाप को हमेशा बेटियों को लेकर एक डर रहता है कि सही सलामत घर पहुंच जायें या घर की इज़्ज़त समाज में ख़राब ना कर दें. ऐसा कोई भी डर उनमें बेटों को लेकर कभी नहीं होता है.

इस देश में तो अब नाबालिक बच्चियां भी सुरक्षित नहीं रह गयी हैं. 2016 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के एक सर्वे में यह दावा किया गया था कि 2015 की तुलना में उस साल 82% ज्यादा रेप केसेज़ दर्ज किये गए हैं और 95% रेप केस में घर के ही पुरुष, रिश्तेदार या पारिवारिक मित्र शामिल रहे हैं. जिस देश में बच्चियां अपने घर में ही सुरक्षित ना हो, वह पर 'बेटी-बचाओ' कैंपेन चलना तो बेहद ज़रूरी है. 

घर से बाहर निकलते ही इन बेटियों को घटिया फब्तियों के बाण झेलने पड़ते हैं, कहीं आवारा लड़के पीछे पड़े होते हैं और मना करने पर चेहरे पर ऐसिड फेंक देते हैं तो कहीं विकृत मानसिकता के लोग उनको देखकर सरेआम हस्तमैथुन करना शुरू कर देते हैं. और अगर कोई लड़की इन सब परेशानियों को झेलते हुए समाज के बनाये नियम के उलट अपनी ज़िन्दगी जीना शुरू करती है तो समाज उसके चरित्र का आंकलन करना शुरू कर देता है. 

सरकार को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' या 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ' कैंपेन की बजाय 'बेटी - बचाओ' कैंपेन पर ही फोकस करना चाहिए क्यूंकि पढ़ने और बढ़ने से पहले उनका बचना ज़रूरी है - घर में और घर के बाहर.

टॅग्स :वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

क्राइम अलर्ट2017 में अनुराग पांडे से शादी, 2021 से 2025 के बीच बार-बार क्रूरता, चरित्र पर संदेह?, 9 महीने की गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे पर पति और ससुराल वालों ने किया हमला

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

कारोबारक्या है ‘शी मार्ट’?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को दिया नया तोहफा?

कारोबारदेश के हर जिले में बनाए जाएंगे एक गर्ल्स होस्टलः निर्मला सीतारमण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील