लाइव न्यूज़ :

विष्णुगुप्त का ब्लॉगः आर्थिक भगोड़ों को अब संरक्षण नहीं  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 21:38 IST

भारत की इस सफलता को कमतर नहीं आंका जा सकता है क्योंकि वह पांच साल से इस अभियान में लगा हुआ था और हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इस समस्या को प्रमुखता के साथ उठा रहा था. जी-20 समूह के देशों ने इस समस्या को गंभीर इसलिए माना कि अब यह समस्या सिर्फ भारत की नहीं है बल्कि इससे कई विकासशील और विकसित देश भी परेशान हैं. 

Open in App

विष्णुगुप्तआर्थिक भगोड़े अपराधियों पर यह पहली चोट है. यह सही है कि पहली चोट है, पर चोट गंभीर है. निर्णायक चोट करने में यह पहली चोट बहुत बड़ी भूमिका निभाने जा रही है, भारत सरकार की बहुत बड़ी जीत है. यह एक बड़ी जीत ही नहीं है बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था की गतिशीलता को बाधित करने वाले और लाखों निवशकों के जीवन भर की कमाई लेकर भागे अपराधियों को दूसरे देश में शरण पाना न केवल मुश्किल होगा बल्कि जेल की हवा भी खाने को मिलेगी. भारत की गंभीर पहल का सुखद परिणाम निकला. बड़े देशों के आर्थिक समूह जी-20 ने अपने घोषणापत्र में यह स्वीकार कर लिया कि आर्थिक भगोड़े अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाएगा, आर्थिक भगोड़े अपराधियों को कानून का सामना करने के लिए विवश किया जाएगा.

भारत की इस सफलता को कमतर नहीं आंका जा सकता है क्योंकि वह पांच साल से इस अभियान में लगा हुआ था और हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इस समस्या को प्रमुखता के साथ उठा रहा था. जी-20 समूह के देशों ने इस समस्या को गंभीर इसलिए माना कि अब यह समस्या सिर्फ भारत की नहीं है बल्कि इससे कई विकासशील और विकसित देश भी परेशान हैं. 

यह सही है कि सिर्फ जी-20 देशों के समूह में आर्थिक भगोड़ों पर बनी सहमति से आर्थिक भगोड़े अपराधियों पर अंकुश नहीं लग सकता है. दुनिया के जितने नियामक हैं, उन सभी में आर्थिक भगोड़े अपराधियों के खिलाफ बड़े और बाध्यकारी प्रस्ताव पारित करना होगा. 

खासकर संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय यूनियन जैसे नियामकों में आर्थिक भगोड़े अपराधियों पर उसी तरह सिद्घांत बनने चाहिए जिस तरह कालेधन वालों व आतंकवादियों के खिलाफ बने हुए हैं. 

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो आर्थिक भगोड़े अपराधियों को न केवल संरक्षण देते हैं बल्कि उनको अपनी नागरिकता भी प्रदान कर देते हैं. ऐसी स्थिति में पीड़ित देशों के पास अपने आर्थिक भगोड़े अपराधियों को पकड़ना और  सजा दिलाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए आर्थिक भगोड़े अपराधियों को संरक्षण देने वाले देशों के खिलाफ भी अंतर्राष्ट्रीय संहिताएं बननी चाहिए. 

टॅग्स :विजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत"भगोड़ा कहो..., चोर नहीं", अपने खिलाफ लगे आरोपों पर विजय माल्या ने दिया करारा जवाब

भारतये क्या बोल गए विजय माल्या? अपने ऊपर लगे आरोपों पर ऑन कैमरा कह दी ऐसी बात

भारत अधिक खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल