लाइव न्यूज़ :

क्या राहुल गांधी की 'मिनिमम इनकम योजना' कांग्रेस की चुनावी नैय्या पार लगाएगी?

By विकास कुमार | Updated: March 25, 2019 18:14 IST

2019 में देश की कूल जीडीपी 190 लाख करोड़ (2.7 बिलियन डॉलर) होने का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस की मिनिमम इनकम सपोर्ट योजना को कूल जीडीपी का 4 प्रतिशत भी मान लिया जाये तो यह लगभग 4 लाख करोड़ रुपये के आसपास बैठती है.

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में देश की कूल जीडीपी 190 लाख करोड़ (2.7 बिलियन डॉलर) होगी.राहुल गांधी की योजना देश के हर गरीब को 12 हजार की आय सुनिश्चित कर रही है.मिनिमम इनकम सपोर्ट योजना विश्व के कई देशों में लागू है लेकिन टर्म और कंडीशन के साथ.

राहुल गांधी अपनी रैलियों में जिस चुनावी ब्रह्मास्त्र का ज़िक्र बार-बार कर रहे थे आज उसका एलान कर दिया है. न्यूनतम समर्थन आय भारतीय राजनीति की नई पेशकश है जिसके जरिये एक बार फिर देश के गरीबों को स्वप्न दिखाया गया है. इसके पहले मनरेगा और किसानों की लोन माफी द्वारा दिखाया गया था. 

राहुल गांधी का पॉजिटिव शॉक 

अभी मोदी सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये के पहले किस्त का हस्तांतरण कर ही रही थी कि कांग्रेस पार्टी के नीति-निर्माताओं ने 'कौन ज्यादा गरीब समर्थक' के नैरेटिव को एक्वायर करने के लिए अपना सबसे मजबूत दावा पेश किया है. राहुल गांधी ने इसे पॉजिटिव शॉक बताया जिसे सुनने के बाद आपकी आँखों में आंसू भी आ सकते हैं. लेकिन इतना तो तय है कि गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाओं का डंका पीटने वाली मोदी सरकार फिलहाल 'प्रो पुअर' दिखने की होड़ में पिछड़ चुकी है. 

राहुल गांधी की योजना देश के हर गरीब को 12 हजार की आय सुनिश्चित कर रही है. इस योजना के तहत 5 करोड़ गरीब परिवारों के 25 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा और सरकार की तरफ से सालाना 72 हजार रुपये की आय सुनिश्चित की जाएगी. 

फिस्कल प्रूफ कैसे हो गई 

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह योजना फिस्कल प्रूफ है. इसका मतलब है कि भारत सरकार वित्तीय हालत पर इस योजना का कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा. योजना को लेकर डिटेल्स अभी नहीं दिया गया है. लेकिन अर्थशास्त्रियों के हवाले से यह बता दिया गया है कि यह योजना कांग्रेस सरकार बिना किसी आर्थिक अड़चन के लागू कर सकती है. 

मिनिमम इनकम सपोर्ट योजना विश्व के कई देशों में लागू है लेकिन टर्म और कंडीशन के साथ. राहुल गांधी बिना किसी शर्त के यह योजना देश के गरीबों को उपहार में देना चाहते हैं. अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, कांग्रेस की यह योजना देश की कूल जीडीपी का 3 प्रतिशत हो सकती है. मनरेगा कूल जीडीपी का 0.33 प्रतिशत है और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत मिलने वाली अनाज सब्सिडी 0.84 प्रतिशत है. नीति आयोग द्वारा किए गए आर्थिक सर्वे में यह योजना कूल जीडीपी का 5 प्रतिशत तक होने का संकेत दिया गया था. 

बिना टर्म और कंडीशन के 

2019 में देश की कूल जीडीपी 190 लाख करोड़ (2.7 बिलियन डॉलर) होने का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस की मिनिमम इनकम सपोर्ट योजना को कूल जीडीपी का 4 प्रतिशत भी मान लिया जाये तो यह लगभग 4 लाख करोड़ रुपये के आसपास बैठती है. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने मोदी सरकार के 'आयुष्मान भारत' को 1 लाख करोड़ की योजना बताया था, जबकि मोदी सरकार ने अपने पहले बजट में मात्र 2000 करोड़ रुपये का बजट दिया था. 

चिदम्बरम ने अपने कई आर्टिकल में मोदी सरकार की इस योजना के आर्थिक अड़चन को रेखांकित किया था. बाद में सरकार ने कहा था कि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर से 90 हजार करोड़ रुपये की बचत सरकार को हर साल हो रही है और इसी पैसे का इस्तेमाल आयुष्मान भारत योजना के आर्थिक पोषण के रूप में किया जायेगा. 

मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना 50 करोड़ गरीबों को स्वास्थय स्कीम देने का वाद करती है तो राहुल गांधी ने 25 करोड़ लोगों को मिनिमम इनकम देने का वादा किया है. ऐसे राहुल गांधी ने खुद कहा है कि इस योजना के तकनीकी पहलूओं को ख़ुद पी चिदम्बरम समझायेंगे. अब उन्हें बताना चाहिए कि योजना के लिए सालाना 4 लाख करोड़ रुपये कहाँ से आएगा.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पी चिदंबरमअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे